ETV Bharat / state

मथुरा में RSS की बैठक में शामिल हुए मोहन भागवत, इन मुद्दों पर चर्चा शुरू

तीन सत्र में होगी बैठक, आगामी चुनाव से लेकर कई अहम मुद्दे शामिल.

Photo Credit; ETV Bharat
RSS प्रमुख मोहन भागवत संघ की बैठक में ले रहे भाग, कई मुद्दों पर चर्चा जारी (Photo Credit; ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : January 5, 2026 at 1:21 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

मथुरा: वृंदावन के रुकमणि विहार में स्थित केशव धाम परिसर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की 3 दिवसीय बैठक सुबह 11:00 बजे प्रारंभ हुई. बैठक में कुल तीन सत्र होंगे. जिसमें पदाधिकारी और प्रचारकों के तरफ से कुछ अहम बिंदु रखे जाएंगे और उन पर चिंतन और मंथन किया जाएगा. संघ के सहकार्य वाहक डॉ. मोहन भागवत समेत 50 से अधिक पदाधिकारी मीटिंग में शामिल हैं.



इन अहम बिंदुओं पर चर्चा

  • केशव धाम परिसर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की बैठक के दौरान कई अहम बिंदु तय किए गए.
  • जैसे देश के वर्तमान हालात कुछ राज्यों से हिंदुओं के पलायन होने की सूचना.
  • राजनीतिक गलियारों में ठाकुर और ब्राह्मणवाद की चर्चाएं.
  • 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर चिंतन-मंथन.
  • बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार और उनकी सुरक्षा.

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को जोड़ने और गांव-गांव तक जनसंपर्क बनाए रखने की जिम्मेदारी दी जाएगी. 10 जनवरी को मोहन भागवत से मिलने के लिए गृहमंत्री अमित शाह और प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के भी पहुंचने की संभावना है.

आरएसएस की महत्वपूर्ण बैठक शुरू (Video Credit; ETV Bharat)



सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: वृंदावन के केशव धाम परिसर में हो रहे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की बैठक को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं. सुरक्षा एजेंसियों की भी तैनाती की गई है. परिसर के आसपास किसी को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं है. केशव धाम परिसर के पास बैरिकेडिंग लगाकर आवाजाही रोक दी गई है, मीडिया का प्रवेश भी वर्जित है.



बता दें कि मंच पर संघ के सहकार्य वाहक डॉ. मोहन भागवत, कार्यवाहक दत्तात्रेय होसबाले, कृष्ण गोपाल, सहित मुकुंद, अरुण कुमार, राम दत्ता चक्रधर, अतुल लिमये और आलोक कुमार सहित कई संगठन के प्रचारक और पदाधिकारी भी शामिल हो रहे हैं.


यह भी पढ़ें: आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत संघ की बैठक में ले रहे भाग, कई मुद्दों पर चर्चा जारी