ETV Bharat / state

कुरुक्षेत्र में बाइपास के लिए जल्द होगा भूमि अधिग्रहण शुरू, 2072 करोड़ की लागत से बनेगी 27.9 किलोमीटर लंबी सड़क

कुरुक्षेत्र में 27.9 किलोमीटर लंबा बाईपास बनेगा. इसके लिए जल्द ही भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया शुरू होगी.

bypass will be built in Kurukshetra.
सुभाष सुधा, पूर्वमंत्री (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : June 2, 2026 at 4:40 PM IST

|

Updated : June 2, 2026 at 5:34 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

कुरुक्षेत्र: सर्किट हाउस कुरुक्षेत्र में पूर्व मंत्री सुभाष सुधा ने क्षेत्र के विकास कार्यों और आगामी परियोजनाओं को लेकर प्रेस वार्ता कर महत्वपूर्ण जानकारी दी. उन्होंने बताया कि इंडबड़ी से किरमच, अमीन होते हुए मथाना तक 27.9 किलोमीटर लंबा बाईपास बनाया जाएगा, जिस पर लगभग 2072 करोड़ रुपये की लागत आएगी. इस परियोजना की डीपीआर तैयार हो चुकी है और जल्द ही भूमि अधिग्रहण (एक्वायर) की प्रक्रिया शुरू की जाएगी.

जल्द ही फोर लेन सड़क का निर्माण होगा शुरू: पूर्व मंत्री सुभाष सुधा ने इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में क्षेत्र के विकास के लिए लगभग 5500 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाएं लाई गईं. उन्होंने दावा किया कि विकास कार्यों की गति लगातार जारी रहेगी और जल्द ही फोर लेन सड़क निर्माण का कार्य भी शुरू हो जाएगा.

कुरुक्षेत्र में बनेगा 27.9 किलोमीटर लंबा बाईपास (ETV Bharat)

'आयुष विश्वविद्यालय क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि साबित होगा': पूर्व मंत्री ने बताया कि अगले महीने एलिवेटेड ट्रैक परियोजना का शुभारंभ होने की संभावना है. इसके अलावा करीब 500 करोड़ रुपये की लागत से तैयार गोगा आयुष विश्वविद्यालय क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि साबित होगा. विपक्ष द्वारा बाईपास परियोजना को लेकर केवल हवा-हवाई बातें की गईं, जबकि सरकार ने इस दिशा में ठोस कदम उठाते हुए डीपीआर तैयार करवा ली है. आने वाले समय में जनता को धरातल पर विकास कार्य स्पष्ट रूप से दिखाई देंगे.

5 जून को आयुष विश्वविद्यालय पहुंचेंगे सीएम: उन्होंने बताया कि 5 जून को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आयुष विश्वविद्यालय पहुंचेंगे. वहीं आज पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा. पूर्व मंत्री ने विभिन्न बोर्डों और निगमों में नियुक्त किए गए नए चेयरमैनों को बधाई दी. साथ ही अर्चना गुप्ता को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बनाए जाने पर शुभकामनाएं दी.

ये भी पढ़ें-कुरुक्षेत्र को मिली 28 KM बाईपास की सौगात, जाम से मिलेगी राहत, पर्यटन और व्यापार को मिलेगा बूस्ट
Last Updated : June 2, 2026 at 5:34 PM IST