ETV Bharat / state

होली पर्व को देखते हुए 28 बसें की गई दिल्ली के लिए रवाना, रूटों का विस्तार

एआरएम ने कहा कि हमारे पास इस समय 174 बसे हैं, जिनमें से 99 सरकारी बसे हैं

रायबरेली डिपो
रायबरेली डिपो (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : March 1, 2026 at 2:19 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

रायबरेली: होली के महापर्व को लेकर रायबरेली डिपो की तरफ से व्यापक तैयारी की गई है. दिल्ली सहित अन्य राज्यों में रह रहे लोगों को रायबरेली आने के लिये रोडवेज की तरफ से बस सुविधाओं को बढ़ाया गया है. इस कार्य में बसों के फेरे में विस्तार किया गया है, जिससे ट्रेन में भारी भीड़ के कारण रिजर्वेशन न मिल पाने वाले यात्रियों को लाभ मिलेगा.


रायबरेली डिपो के एआरएम दिनेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया, इस बार होली त्यौहार के मद्देनजर वे स्वयं पिछले दो दिन से नजर बनाए हुए हैं कि बसों का आवागमन सुचारू रूप से चले. इसके लिये बस चालकों व परिचालको को सतर्क रहकर कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं.

उन्होंने बताया कि यूपी रोडवेज के शीर्ष अधिकारियों के निर्देशों का पालन करते हुए दिल्ली से आने वाले यात्रियों को लिये बसों के फेरों में विस्तार किया गया. गत 28 फरवरी शनिवार को डिपो से 28 बसों को दिल्ली भेजा गया, जिसमें 18 बसे जो पहले से दिल्ली के लिये चल रही हैं. उन्हें समयानुसार भेजा गया है.

वहीं, 10 बसें जोकि आगरा, मथुरा, काठगोदाम, बलिया और प्रयागराज के लिये चलती है उन्हें भी दिल्ली भेजा गया है. आज रविवार सुबह से ही बसों को भेजा जा रहा है, जिसमे 10 ग्राम सेवाओं को बसों को भी दिल्ली भेजा जा रहा है. आज के दिन 28 बसों को दिल्ली भेजने की प्लानिंग है.

एआरएम ने कहा कि हमारे पास इस समय 174 बसे हैं, जिनमें से 99 सरकारी बसे हैं और 73 बसें कांट्रेक्ट वाली है. इस बात का ध्यान रखा जा रहा है. रोडवेज बस चालक व कंडक्टर सही वर्दी पहने रहें और उन्हें हिदायत दी जा रही है. सड़क दुर्घटना से बचने के लिये हाइवे पर बसों को नियंत्रित तरीके से चलाए. बसों की समय सारिणी के लिये डिपो में सूचना व जानकारी का काउंटर बनाया गया है, जिससे यात्री बसों के आने जाने की जानकारी ले सकते हैं.

यह भी पढ़ें: रायबरेली के स्कूलों के ऊपर से हटेंगी हाईटेंशन लाइन, 204 परिषदीय विद्यालयों को चिह्नित

यह भी पढ़ें: रायबरेली एमसीएफ अगले हफ्ते देगा वन्दे भारत ट्रेन की पहली रैक, ट्रेन में वेटिंग लिस्ट जल्द होगी समाप्त