ETV Bharat / state

24 साल के ABVP कार्यकर्ता को नहीं मिला BJP का साथ, तो निर्दलीय लड़कर पार्टी उम्मीदवार को दी पटखनी

24 साल के युवा ने निर्दलीय चुनाव लड़कर जिला परिषद सदस्य के चुनाव में बड़ी जीत हासिल की है.

Shimla Zila Parishad Result 2026
रोनी राणा बने जिला परिषद सदस्य (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Himachal Pradesh Team

Published : June 1, 2026 at 4:47 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

रामपुर: हिमाचल में पंचायती राज संस्थाओं की चुनावी प्रक्रिया संपन्न हो गई है. 31 मई को जिला परिषद और पंचायत समिति के चुनावी नतीजे सामने आने के बाद चुनाव प्रक्रिया पर विराम लगा है. इस दौरान कई दिलचस्प चुनावी नतीजे सामने आ रहे हैं. ऐसा ही एक नतीजा रामपुर बुशहर में सामने आया है. प्रदेश की राजनीति के सबसे बड़े गढ़ों में शुमार रामपुर बुशहर में इस बार मतदाताओं ने पारंपरिक सियासत की दीवारें गिरा दी हैं. जिला परिषद शिमला के वार्ड नंबर-03 नरैण के ब्लॉक स्तरीय मतगणना के नतीजों ने बड़े-बड़े दिग्गजों को चौंका दिया है.

पार्टी से नहीं मिला समर्थन, निर्दलीय लड़ा चुनाव

जिला परिषद शिमला के वार्ड नंबर 3 नरैण में एक 24 साल के युवा को जब पार्टी का समर्थन नहीं मिला तो उसने निर्दलीय चुनाव लड़कर कांग्रेस और भाजपा समर्थित बड़े चेहरों को पछाड़ते हुए जीत का ताज अपने सिर पर सजाया. दरअसल 24 साल के युवा रोनी राणा एबीवीपी कार्यकर्ता रहे हैं, लेकिन चुनाव के दौरान उन्हें भाजपा का समर्थन नहीं मिला, जिसके चलते रोनी ने निर्दलीय चुनाव लड़ा और यहां मुकाबले को त्रिकोणीय और रोमांचक बना दिया. निर्दलीय चुनाव लड़कर रोनी ने बड़े-बड़े सियासी दलों के समर्थित उम्मीदवारों को पानी पिला दिया. नतीजों में मतदाताओं ने साफ तौर पर बदलाव और युवा नेतृत्व के पक्ष में एकतरफा जनादेश दिया है.

किस प्रत्याशी को कितने वोट मिले ?

रविवार को घोषित आधिकारिक नतीजों के मुताबिक जिला परिषद शिमला के वार्ड नंबर 3 नरैण में रोनी को 6457 वोट मिले हैं, जबकि दूसरे नंबर पर बीजेपी समर्थित उम्मीदवार शिवराम को 4543 वोट और तीसरे नंबर पर रहे कांग्रेस समर्थित सुदेश को 2779 वोट मिले हैं. ऐसे में रोनी राणा ने 1914 वोट के भारी अंतर से अपने विरोधियों को हरा दिया. इसके अलावा चुनाव मैदान में उतरे अन्य 3 उम्मीदवार अपनी जमानत बचाने के संकट से जूझते नजर आए.

2868 वोटों के बड़े अंतर से जीती अनुराधा

वहीं, रामपुर बुशहर में जिला परिषद शिमला के वार्ड नंबर-01 त्यावल-ज्यूरी से कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी अनुराधा ने 2868 वोटों के बड़े अंतर से जीत हासिल की है. मतगणना नतीजों में अनुराधा को कुल 7211 वोट मिले, जबकि उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी शशि जिंटा को 4343 वोट मिले. वार्ड में हुए त्रिकोणीय मुकाबले में तीसरी प्रत्याशी रेखा कुमारी को 1781 वोट मिले. निर्वाचन विभाग के मुताबिक कुल 13,335 वैध मत पड़े, जबकि 166 मत निरस्त घोषित किए गए. इसके अलावा 162 मतदाताओं ने NOTA का विकल्प चुना. वार्ड में कुल 13,663 वोट डाले गए.

ये भी पढ़ें: जिला परिषद रिजल्ट: सीएम सुक्खू और उनकी पत्नी के विधानसभा क्षेत्रों में निपट गई कांग्रेस, हुआ बुरा हाल, सूपड़ा साफ

ये भी पढ़ें: रीकाउंटिंग में हार गया जीता निर्दलीय प्रत्याशी, कांग्रेस कैंडिडेट की हुई बल्ले-बल्ले, ओम प्रकाश ने लगाए गंभीर आरोप

ये भी पढ़ें: BJP से निष्कासन के बाद देवांश चंदेल ने रचा इतिहास, 10,018 वोटों के रिकॉर्ड अंतर से जीता चुनाव

ये भी पढ़ें: CM सुक्खू के गृह जिले हमीरपुर में कांग्रेस की करारी हार! 19 में से 18 वार्डों में 'हाथ' खाली, नादौन में भी पार्टी को तगड़ा झटका

ये भी पढ़ें: सोलन के नतीजों पर सियासी हलचल, सीएम सुक्खू ने की भाजपा प्रदेशाध्यक्ष की तारीफ

ये भी पढ़ें: पूर्व मंत्री की बेटी और कांग्रेस जिला अध्यक्ष हार गई जिला परिषद का चुनाव, पार्टी के लोगों ने ही मांग लिया इस्तीफा