ETV Bharat / state

सरसों की आड़ में 'काला खेल'! नहीं देखी होगी ऐसी चालाकी, एक गिरफ्तार

आरोपी ने एक बार डोडो के चीरा लगाकर उत्पादन भी लिया है.

सरसों की फसल के बीच अवैध अफीम
सरसों की फसल के बीच अवैध अफीम (सौजन्य- कार्यालय जिला पुलिस अधीक्षक बारां)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : February 23, 2026 at 9:57 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

बारां : जिले की पाली थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम को लेकर चलाए जा रहे 'ऑपरेशन नशा विनाश' के तहत कार्रवाई की है. इसके तहत पुलिस ने वन भूमि पर सरसों के खेत के बीच अवैध रूप से बोए गए अफीम के 2226 पौधे जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है.

पाली थाना प्रभारी विष्णु पंकज ने बताया कि आरोपी धन्नालाल पुत्र आशाराम बंजारा उम्र 52 साल निवासी मजरा घाटी, आम्बेह तलावडा थाना मृगवास, जिला गुना, मध्य प्रदेश को अवैध अफीम की फसल करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. पुलिस आरोपी से कड़ी पूछताछ कर रही है. उन्होंने बताया कि आरोपी धन्नालाल बंजारा ने सरसों की फसल के बीच में अवैध रूप से अफीम की बुवाई करते हुए फसल कर रखी थी, जिसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 2226 पौधे अफीम के जब्त किए हैं, जिनके डोडे आ रहे हैं. आरोपी ने एक बार डोडो के चीरा लगाकर उत्पादन भी लिया है.

पढ़ें. अपराधियों को पकड़ने के लिए दी थी दबिश, अफीम व डोडा चूरा के साथ स्मैक भी पकड़ी, 65 गिरफ्तार

पुलिस ने मामले को एनडीपीएस एक्ट में दर्ज कर डोडा चीरा से लिए गए उत्पाद की बरामदगी के भी प्रयास किए जा रहे हैं. थाना प्रभारी ने बताया कि जब्त की गई फसल की अनुमानित लागत 25 से 30 लाख रुपए है. पूरी कार्रवाई एसपी अभिषेक अंडासू के निर्देश पर डीएसपी ताराचंद के सुपरविजन में की गई. अभियुक्त के विरुद्ध थाना पाली में मुकदमा दर्ज कर, अनुसंधान चन्द्रभान सिंह हाडा थानाधिकारी थाना बापचा को सुपुर्द किया गया है.