पूर्वोत्तर रेलवे में 5 से 10 जुलाई तक मेगा ब्लाॅक; 22 जोड़ी ट्रेनें रहेंगी निरस्त, 28 जोड़ी ट्रेनों का डायवर्जन
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि हमारी कोशिश रहेगी, कम ट्रेन कैंसिल हो.

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : July 4, 2026 at 8:32 PM IST
|Updated : July 4, 2026 at 9:22 PM IST
गोरखपुर : पूर्वोत्तर रेलवे में 6 दिन का मेगा ब्लॉक होने जा रहा है. रेलवे प्रशासन ने गोंडा-बुढ़वल रेलखंड पर तीसरी रेल लाइन निर्माण कार्य के लिये पांच से 10 जुलाई तक मेगा ट्रैफिक ब्लाॅक लेने का फैसला किया है. रिमॉडलिंग के चलते गोरखपुर से चलने वाली ट्रेनें एक हफ्ते तक प्रभावित रहेंगी. इसमें करीब 56 ट्रेन अलग-अलग दिन प्रभावित रहेंगी और 22 जोड़ी ट्रेनें निरस्त रहेंगी. इनमें एक्सप्रेस ट्रेन पैसेंजर ट्रेन भी शामिल हैं, जबकि 28 जोड़ी ट्रेनों का डायवर्जन किया गया है.
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि पूर्वोत्तर रेलवे में लगातार इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट को लेकर काम हो रहे हैं. ऐसे में गोरखपुर-लखनऊ लाइन, गोंडा और गोंडा कचहरी के बीच तीसरी लाइन के लिए नॉन इंटरलॉकिंग का काम 5 जुलाई से शुरू होगा, यह 10 जुलाई तक चलेगा.
उन्होंने बताया कि 10 जुलाई तक चलने वाले इस काम में कुल 56 ट्रेनें प्रभावित होंगी. जिनमें से 22 जोड़ी ट्रेन निरस्त की गई हैं. इनमें 8 एक्सप्रेस ट्रेन और 14 पैसेंजर ट्रेनें हैं, जबकि 28 जोड़ी ट्रेनों का डायवर्जन किया गया है. पांच जोड़ी ट्रेन रिशेड्यूल और एक जोड़ी ट्रेन का रेगुलेशन किया गया है.
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि यात्रियों को कुछ असुविधा हो सकती, लेकिन लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को असुविधा नहीं होगी. उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश रहेगी, कम ट्रेन कैंसिल हो. जो लोग टिकट ले चुके हैं या डायवर्जन की स्थिति होगी, उनका टिकट कैंसिल होगा और पैसा भी रिफंड हो जाएगा.
निरस्तीकरण
- बान्द्रा टर्मिनस से 5 जुलाई, 2026 को चलने वाली 22921 बान्द्रा टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी.
- गोरखपुर से 07 जुलाई, 2026 को चलने वाली 22922 गोरखपुर-बान्द्रा टर्मिनस एक्सप्रेस निरस्त रहेगी.
- गोरखपुर से 06 से 10 जुलाई, 2026 तक चलने वाली 15081 गोरखपुर-गोमती नगर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी.
- गोमती नगर से 07 से 11 जुलाई, 2026 तक चलने वाली 15082 गोमती नगर-गोरखपुर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी.
- छपरा से 06 जुलाई, 2026 को चलने वाली 15133 छपरा-आनन्द विहार टर्मिनल एक्सप्रेस निरस्त रहेगी.
- आनन्द विहार टर्मिनल से 08 जुलाई, 2026 को चलने वाली 15134 आनन्द विहार टर्मिनल-छपरा एक्सप्रेस निरस्त रहेगी.
- गोरखपुर एवं लखनऊ जं. से 08 एवं 09 जुलाई, 2026 को चलने वाली 15031/15032 गोरखपुर-लखनऊ जं.-गोरखपुर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी.
- ऐशबाग से 07 से 10 जुलाई, 2026 तक चलने वाली 15070 ऐशबाग-गोरखपुर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी.
- गोरखपुर से 08 से 11 जुलाई, 2026 तक चलने वाली 15069 गोरखपुर-ऐशबाग एक्सप्रेस निरस्त रहेगी.
- पूर्णिया कोर्ट से 10 एवं 11 जुलाई, 2026 को चलने वाली 14617 पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी.
- अमृतसर से 08 एवं 09 जुलाई, 2026 को चलने वाली 14618 अमृतसर-पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस निरस्त रहेगी.
- ग्वालियर से 08 जुलाई, 2026 को चलने वाली 22199 ग्वालियर-बलरामपुर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी.
- बलरामपुर से 09 जुलाई, 2026 को चलने वाली 22200 बलरामपुर-ग्वालियर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी.
- गोरखपुर से 09 जुलाई, 2026 को चलने वाली 15029 गोरखपुर-पुणे एक्सप्रेस निरस्त रहेगी.
- पुणे से 11 जुलाई, 2026 को चलने वाली 15030 पुणे-गोरखपुर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी.
कई ट्रेनों का डायवर्जन
- इसके साथ ही कामाख्या से 05 जुलाई, 2026 को चलने वाली 15655 कामाख्या-माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग मनकापुर-गोंडा-सीतापुर-रोज़ा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मनकापुर-अयोध्या कैंट-बाराबंकी-लखनऊ (उत्तर रेलवे)-रोज़ा के रास्ते चलाई जायेगी. मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप यह गाड़ी गोंडा एवं सीतापुर स्टेशनों पर नहीं रुकेगी.
- बरौनी से 06 से 10 जुलाई, 2026 तक चलने वाली 02563 बरौनी-नई दिल्ली विशेष गाड़ी निर्धारित मार्ग छपरा-गोरखपुर-बाराबंकी-कानपुर सेंट्रल के स्थान पर परिवर्तित मार्ग छपरा-औंड़िहार-वाराणसी जं.-बनारस-प्रयागराज जं.-कानपुर सेंट्रल के रास्ते चलाई जायेगी. मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप यह गाड़ी सीवान, देवरिया सदर, गोरखपुर, बस्ती एवं ऐशबाग स्टेशनों पर नहीं रूकेगी.
- दरभंगा से 09 जुलाई, 2026 को चलने वाली 12565 दरभंगा-नई दिल्ली एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग मनकापुर-गोंडा-बाराबंकी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मनकापुर-अयोध्या कैंट-बाराबंकी के रास्ते चलाई जायेगी. मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप यह गाड़ी गोंडा स्टेशन पर नहीं रूकेगी.
- गुवाहाटी से 06 जुलाई, 2026 को चलने वाली 15651 गुवाहाटी-जम्मूतवी एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग मनकापुर-गोंडा-बाराबंकी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मनकापुर-अयोध्या कैंट-बाराबंकी के रास्ते चलाई जायेगी. मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप यह गाड़ी गोंडा स्टेशन पर नहीं रूकेगी.
- पनवेल से 08 जुलाई, 2026 को चलने वाली 15066 पनवेल-गोरखपुर एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग बाराबंकी-गोंडा-बढ़नी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग बाराबंकी-अयोध्या कैंट-मनकापुर के रास्ते चलाई जायेगी. मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप यह गाड़ी गोंडा, बलरामपुर, झारखण्डी, तुलसीपुर, बढ़नी, शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर एवं आनन्द नगर स्टेशनों पर नहीं रूकेगी.
- ललितग्राम से 08, 09 एवं 10 जुलाई, 2026 को चलने वाली 15565 ललितग्राम-नई दिल्ली एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग मनकापुर-गोंडा-बाराबंकी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मनकापुर-अयोध्या कैंट-बाराबंकी के रास्ते चलाई जायेगी. मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप यह गाड़ी गोंडा स्टेशन पर नहीं रूकेगी.
- गोरखपुर से 08 एवं 10 जुलाई, 2026 को चलने वाली 12571 गोरखपुर-आनन्द विहार टर्मिनल एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग बढ़नी-गोंडा-बाराबंकी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मनकापुर-अयोध्या कैंट-बाराबंकी के रास्ते चलाई जायेगी. मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप यह गाड़ी आनन्द नगर, सिद्धार्थनगर, बढ़नी, तुलसीपुर, बलरामपुर एवं गोंडा स्टेशनों पर नहीं रूकेगी.
- आनन्द विहार टर्मिनल से 09 जुलाई, 2026 को चलने वाली 12572 आनन्द विहार टर्मिनल-गोरखपुर एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग बाराबंकी-गोंडा-बढ़नी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग बाराबंकी-अयोध्या कैंट-मनकापुर के रास्ते चलाई जायेगी. मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप यह गाड़ी गोंडा, बलरामपुर, तुलसीपुर, बढ़नी, सिद्धार्थनगर एवं आनन्द नगर स्टेशनों पर नहीं रूकेगी.
- नई दिल्ली से 08 से 10 जुलाई, 2026 तक चलने वाली 02570 नई दिल्ली-दरभंगा विशेष गाड़ी निर्धारित मार्ग कानपुर सेंट्रल-बाराबंकी-गोरखपुर-छपरा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग कानपुर सेंट्रल-प्रयागराज जं.-बनारस-वाराणसी जं.-औंड़िहार-छपरा के रास्ते चलाई जायेगी. मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप यह गाड़ी ऐशबाग, बस्ती, गोरखपुर, देवरिया सदर एवं सीवान स्टेशनों पर नहीं रूकेगी.
- जयनगर से 08 एवं 09 जुलाई, 2026 को चलने वाली 14673 जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग छपरा-गोरखपुर-बाराबंकी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग छपरा-भटनी-मऊ-वाराणसी सिटी-वाराणसी जं.-अयोध्या कैंट-बाराबंकी के रास्ते चलाई जायेगी. मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप यह गाड़ी सीवान, मैरवा, भाटपार रानी, भटनी, देवरिया सदर, गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती, बभनान, मनकापुर एवं गोंडा स्टेशनों पर नहीं रूकेगी.
- गोरखपुर से 08 जुलाई, 2026 को चलने वाली 15005 गोरखपुर-देहरादून एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग मनकापुर-गोंडा-बाराबंकी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मनकापुर-अयोध्या कैंट-बाराबंकी के रास्ते चलाई जायेगी. मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप यह गाड़ी गोंडा स्टेशन पर नहीं रूकेगी.
- जम्मूतवी से 08 जुलाई, 2026 को चलने वाली 15652 जम्मूतवी-गुवाहाटी एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग बाराबंकी-गोंडा-गोरखपुर-छपरा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग बाराबंकी-अयोध्या कैंट-जौनपुर-छपरा के रास्ते चलाई जायेगी. मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप यह गाड़ी गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, देवरिया सदर, भटनी एवं सीवान स्टेशनों पर नहीं रूकेगी.
- आनन्द विहार टर्मिनल से 08 जुलाई, 2026 को चलने वाली 12596 आनन्द विहार टर्मिनल-गोरखपुर एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग बाराबंकी-गोंडा-मनकापुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग बाराबंकी-अयोध्या कैंट-मनकापुर के रास्ते चलाई जायेगी. मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप यह गाड़ी गोंडा स्टेशन पर नहीं रूकेगी.
- नई दिल्ली से 08 जुलाई, 2026 को चलने वाली 15566 नई दिल्ली-ललितग्राम एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग बाराबंकी-गोंडा-मनकापुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग बाराबंकी-अयोध्या कैंट-मनकापुर के रास्ते चलाई जायेगी. मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप यह गाड़ी गोंडा स्टेशन पर नहीं रूकेगी.
- गुवाहाटी से 08 जुलाई, 2026 को चलने वाली 15653 गुवाहाटी-जम्मूतवी एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग मनकापुर-गोंडा-बाराबंकी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मनकापुर-अयोध्या कैंट-बाराबंकी के रास्ते चलाई जायेगी. मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप यह गाड़ी गोंडा स्टेशन पर नहीं रूकेगी.
- लखनऊ जं. से 09 जुलाई, 2026 को चलने वाली 15204 लखनऊ जं.-बरौनी एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग बाराबंकी-गोंडा-मनकापुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग बाराबंकी-अयोध्या कैंट-मनकापुर के रास्ते चलाई जायेगी. मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप यह गाड़ी बुढ़वल, जरवल रोड, करनैलगंज एवं गोंडा स्टेशनों पर नहीं रूकेगी.
- गोरखपुर से 09 जुलाई, 2026 को चलने वाली 12555 गोरखपुर-बठिण्डा एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग मनकापुर-गोंडा-बाराबंकी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मनकापुर-अयोध्या कैंट-बाराबंकी के रास्ते चलाई जायेगी. मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप यह गाड़ी गोंडा स्टेशन पर नहीं रूकेगी.
- गोरखपुर से 09 जुलाई, 2026 को चलने वाली 22537 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग मनकापुर-गोंडा-बाराबंकी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मनकापुर-अयोध्या कैंट-बाराबंकी के रास्ते चलाई जायेगी. मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप यह गाड़ी गोंडा स्टेशन पर नहीं रूकेगी.
- मथुरा जं. से 08 जुलाई, 2026 को चलने वाली 15110 मथुरा जं.-छपरा एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग कानपुर सेंट्रल-ऐशबाग-बाराबंकी-गोंडा-गोरखपुर-छपरा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग कानपुर सेंट्रल-प्रयागराज जं.-बनारस-औंड़िहार-भटनी-छपरा के रास्ते चलाई जायेगी.
यह भी पढ़ें : परीक्षार्थियों के लिए पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ-गोरखपुर के बीच चलाएगा परीक्षा स्पेशल ट्रेनेंं

