दिल्ली पुलिस में 20 दानिप्स अधिकारियों के तबादले, नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं
आदेश के अनुसार सभी अधिकारियों को तत्काल नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं.

Published : March 3, 2026 at 8:32 PM IST
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार के गृह विभाग द्वारा जारी आदेश में 20 दानिप्स अधिकारियों के तबादले और नई तैनाती के निर्देश जारी किए गए हैं. उपराज्यपाल की स्वीकृति के बाद तत्काल प्रभाव से यह फेरबदल लागू किया गया है.
जारी सूची के अनुसार राजीव कुमार अंबास्ता को डीसीपी रिक्रूटमेंट से डीसीपी ट्रैफिक, पवन कुमार को डीसीपी पीसीआर के साथ ऑपरेशंस का अतिरिक्त प्रभार, दीपक यादव को एडिशनल डीसीपी-1 शाहदरा, धीरेंद्र प्रताप सिंह को जीएम डीपीएचसीएल और पटेल आलाप मनुख को डीसीपी जीए बनाया गया है.
अमित कौशिक को एडिशनल डीसीपी-1 आउटर नॉर्थ, आर. रमेश को डीसीपी ट्रैफिक, चंद्र प्रकाश मीणा को डीसीपी 6वीं बटालियन डीएपी तथा जसबीर सिंह को एडिशनल डीसीपी-2 साउथ-ईस्ट की जिम्मेदारी दी गई है.
राम दुलारे मीणा को एडिशनल डीसीपी-2 नॉर्थ, हुक्मा राम साईं को डीसीपी सिक्योरिटी, जगदेव सिंह को एडिशनल डीसीपी-2 न्यू दिल्ली, प्रकाश कुमार सिंह को एडिशनल डीसीपी सिक्योरिटी तथा ऋद्धिमा सेठ को एडिशनल डीसीपी-2 शाहदरा (करंट ड्यूटी चार्ज) सौंपा गया है.
अरुण कुमार शर्मा को एडिशनल डीसीपी मुख्यालय-2 एवं 4, राजीव सिंह को एडिशनल डीसीपी डीपीए, रामन कुमार लांबा को एडिशनल डीसीपी लीगल सेल, अनिल शर्मा को एडिशनल डीसीपी वेलफेयर, संजय सिंह को एडिशनल डीसीपी रिक्रूटमेंट तथा ब्रह्मजीत सिंह को एडिशनल डीसीपी लैंड एंड बिल्डिंग (करंट ड्यूटी चार्ज) नियुक्त किया गया है।
आदेश के अनुसार सभी अधिकारियों को तत्काल नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं.

