ETV Bharat / state

थाने के बैरक में शराब पार्टी पड़ी भारी, राजनांदगांव एसपी ने 2 प्रधान आरक्षकों को किया सस्पेंड

सोमनी थाना में पदस्थ दो प्रधान आरक्षकों पर शराब सेवन करना भारी पड़ गया.

2 HEAD CONSTABLES SUSPENDED
थाने के बैरक में शराब पार्टी पड़ी भारी (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : May 27, 2026 at 5:43 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

राजनांदगांव: थाना परिसर स्थित बैरक में शराब पीते पाए जाने के बाद दो प्रधान आरक्षकों पर एक्शन लिया गया है. पुलिस अधीक्षक ने दोनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है.

बैरक में शराब पीना पड़ा महंगा

जारी आदेश के मुताबिक प्रधान आरक्षक क्रमांक 149 हेमंत अनंत और प्रधान आरक्षक क्रमांक 693 भूपेंद्र कोचे 25 मई 2026 की रात करीब 10 बजे सोमनी थाना परिसर स्थित बैरक में शराब सेवन करते पाए गए. मामले को गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए पुलिस अधीक्षक ने दोनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर रक्षित केंद्र राजनांदगांव संबद्ध कर दिया है.

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि निलंबन अवधि के दौरान दोनों कर्मचारियों को बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने की अनुमति नहीं होगी. हालांकि नियमानुसार उन्हें जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता रहेगी.

सात दिन में जांच रिपोर्ट के निर्देश

इस मामले की प्रारंभिक जांच नगर पुलिस अधीक्षक को सौंपी गई है. जांच प्रतिवेदन सात दिनों के भीतर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं. पुलिस विभाग की इस कार्रवाई को अनुशासन बनाए रखने के लिए सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है. आपको बता दें कि सरकारी दफ्तर में शराब पीना एक गंभीर अपराध है. दोषी पाए जाने पर आरोपी पर विभागीय कार्रवाई भी की जा सकती है.

अगस्त से लापता युवक की कार से मिली लाश, शिवनाथ नदी में था वाहन, जांच में जुटी पुलिस

बी टेक स्टूडेंट बना ठगी का मास्टरमाइंड, निवेश के नाम पर 1 करोड़ 22 लाख की ठगी, साथियों समेत अरेस्ट

ट्रक से गांजे की स्मगलिंग, 21 लाख का गांजा जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में पुलिस नक्सली मुठभेड़, एमपी का इंस्पेक्टर शहीद

अवैध रेत खनन और गोलीकांड में कार्रवाई, आदतन बदमाश हथियार सहित गिरफ्तार

शहीद एसपी समेत 29 जवानों को दी गई श्रद्धांजलि, पुलिस लाइन में आयोजित हुई सभा, 2009 में हुई थी घटना