ETV Bharat / state

फरीदाबाद में बाइक सवार 2 पुलिसकर्मियों की मौत, डंपर ने रौंदा, सीसीटीवी कैमरे में कैद हादसा

तेज रफ्तार डंपर ने दो पुलिसकर्मियों की ले ली जान. पूरा मामला सीसीटीवी में कैद.

Two policemen riding a bike were crushed by a truck in Faridabad.
डंपर की चपेट में आने से 2 पुलिसकर्मियों की मौत (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : August 26, 2026 at 6:31 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

फरीदाबादः जिले के सोहना रोड पर बुधवार को तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दो पुलिसकर्मियों को कुचल दिया. हादसे में ट्रैफिक पुलिस के जवान नवीन की मौके पर मौत हो गई. वहीं दूसरे कर्मी अभिषेक को घायल अवस्था में निजी अस्पताल इलाज के लिए ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. दोनों बाइक सवार पुलिसकर्मीयों को डंपर काफी दूर तक घसीटते हुए लेकर गया. फरीदाबाद के सोहना रोड पर ड्यूटी के दौरान दो पुलिसकर्मियों की मौत के बाद पुलिस महके में शोक की लहर छा गई है.

हादसे के बाद मौके जमा हो गई भीड़ः बता दें कि नवीन और अभिषेक मोटरसाइकिल पर सवार होकर सोहना रोड से गुजर रहे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी, टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर जा गिरे. हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. दोनों घायल पुलिसकर्मियों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया जिस हादसे में अभिषेक और नवीन की मौत हो गई.

बाइक सवार 2 पुलिसकर्मियों को डंपर ने रौंदा (ETV Bharat)

चालक को पुलिस ने किया गिरफ्तारः हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया था. पुलिस ने पीछा कर पकड़ लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है. हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाले जा रहे है.

क्या बोले एसीपीः मामले में एसीपी अर्जुन देव ने कहा कि "दोनों ही पुलिसकर्मी की मौत की सूचना के बाद पुलिस विभाग में भी शोक का माहौल है. दोनों ही पुलिस कर्मी पर्वतीय कॉलोनी में राइडर पर तैनात थे. हादसे की पूरी परिस्थितियों की जांच जारी है और डंपर चालक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है."

ये भी पढ़ें-फरीदाबाद में सड़क हादसा, डिवाइडर से टकरा कर चकनाचूर हुई कार, देखें वीडियो