ETV Bharat / state

बिलासपुर महिला हत्याकांड: मृतका के 2 देवर गिरफ्तार, आरोपी पति फरार

बिलासपुर हत्याकांड मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपियों को कोर्ट ने 3 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा.

Bilaspur migrant woman murder case
बिलासपुर प्रवासी महिला हत्या का मामला (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Himachal Pradesh Team

Published : February 16, 2026 at 2:58 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

बिलासपुर: जिला बिलासपुर की ओयल पंचायत के तहत दनोह गांव में प्रवासी महिला की हत्या मामले में बिलासपुर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आज पुलिस ने दोनों आरोपियों को आज, सोमवार को अदालत में पेश किया. मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों आरोपियों को 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है. हालांकि मुख्य आरोपी अभी भी गिरफ्तार है, जिसे बिलासपुर पुलिस द्वारा लगातार तलाश किया जा रहा है.

मृतका के देवर गिरफ्तार

एसपी बिलासपुर संदीप धवल ने बताया कि पुलिस प्रवासी महिला गुड़िया देवी (उम्र 36 साल) हत्याकांड में हर पहलू से जांच कर रही है. पुलिस ने शनिवार देर शाम हत्या के दो आरोपियों को झारखंड से गिरफ्तार किया है. जिन्हें लेकर रविवार देर रात पुलिस बिलासपुर पहुंची और आज सोमवार को दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया. जहां से पुलिस ने 3 दिन का रिमांड हासिल किया है. रिमांड के दौरान आरोपियों से गहन पूछताछ की जाएगी, जिससे यह स्पष्ट हो सके कि हत्या किन परिस्थितियों में की गई और इसके पीछे क्या कारण रहे. दोनों आरोपी मृतका के देवर हैं. जिनकी पहचान बंसी और गुड्डू के तौर पर हुई है.

आरोपी पति की तलाश जारी

एसपी बिलासपुर ने बताया कि मृतका का पति गोविंद अभी भी फरार चल रहा है, जिसे मामले का मुख्य आरोपी माना जा रहा है. उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है. आरोपी के संभावित ठिकानों के आधार पर पुलिस टीमों को झारखंड भेजा गया है, जहां उसके छिपे होने की आशंका है. पुलिस द्वारा उसके परिचितों और संपर्कों पर भी नजर रखी जा रही है और लगातार दबिश दी जा रही है.

"प्रवासी महिला हत्याकांड मामले में मृतका के दो देवरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर 3 दिन का रिमांड ले लिया है. मृतका का पति फिलहाल फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है. जल्द ही फरार आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जाएगी. उसके सामने आने के बाद ही हत्या के असली कारणों और पूरे घटनाक्रम का खुलासा हो सकेगा. पुलिस तकनीकी साक्ष्यों और अन्य सुरागों के आधार पर भी जांच को आगे बढ़ा रही है." - संदीप धवल, एसपी बिलासपुर

9 फरवरी को मिला था शव

गौरतलब है कि 9 फरवरी को ओयल पंचायत के तहत दनोह गांव में सेप्टिक टैंक से एक प्रवासी महिला का शव बरामद किया गया था. महिला 20 दिन से लापता थी. दरअसल महिला की निर्मम हत्या कर उसके शव को घर के पास बने सेप्टिक टैंक में डाल दिया गया था. साही ही सेप्टिक टैंक को ऊपर से सीमेंट लगाकर बंद कर दिया था, ताकि किसी को बदबू न आए. पुलिस की जांच में महिला के पति और देवर को हत्या का आरोपी बताया गया है. इसके बाद आरोपी मौके फरार हो गए थे. जिनमें से दो (मृतका के देवर) को पुलिस ने उनके गृह राज्य झारखंड से गिरफ्तार कर लिया है. जबकि पति अभी भी फरार है, जिसकी तलाश जारी है.

ये भी पढ़ें: नशा तस्करी के 3 आरोपी 90 दिन की प्रिवेंटिव डिटेंशन पर, PIT NDPS के तहत चिट्टा तस्करों पर सख्ती