ETV Bharat / state

लाखों की नकदी और आभूषण चोरी के मामले में दो आरोपी यूपी से गिरफ्तार, 2 लाख से ज्यादा बरामद

पुलिस का कहना है कि इस मामले में एक और आरोपी अभी फरार चल रहा है.

Accused in police custody
पुलिस गिरफ्त में आरोपी (ETV Bharat Dholpur)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : January 9, 2026 at 3:50 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

धौलपुर: शहर की मानसरोवर कॉलोनी में एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए लाखों की नगदी एवं माल पर हाथ साफ करने के मामले में पुलिस ने दो शातिर चोरों को आगरा से गिरफ्तार किया है. निहालगंज थाना पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 270000 की नकदी भी बरामद की है.

थाना प्रभारी अमित कुमार शर्मा ने बताया कि थाना इलाके की मानसरोवर कॉलोनी में पिछले साल 26 दिसंबर को श्वेता तिवारी पत्नी राकेश तिवारी के सूने मकान को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया था. मकान के ताले को तोड़कर अंदर घुसे चोरों ने लाखों की नकदी, आभूषण एवं अन्य सामान चुरा लिया था. इस मामले में प्रकरण दर्ज होने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज एवं सीडीआर के माध्यम से इस मामले का पर्दाफाश किया. चोरी के आरोपी साहिल और अरमान को उत्तर प्रदेश के आगरा शहर से गिरफ्तार किया है. जिनके कब्जे से 270000 की गई चोरी की नगदी भी बरामद की गई है. उन्होंने बताया कि घटना में शामिल तीसरा आरोपी अभी फरार चल रहा है. जिसके संभावित ठिकानों पर पुलिस दबिश दे रही है.

पढ़ें: शातिर गैंग ने कबूली चोरी की वारदातें, दो कार बरामद, एक कार कबाड़ में बेच डाली

दिन में करते रैकी: थाना प्रभारी अमित कुमार शर्मा ने बताया कि गिरफ्तारशुदा आरोपी साहिल और अरमान दिन के समय कॉलोनियों में घूम कर रैकी करते हैं. वारदात करने में तीन आरोपी शामिल रहते हैं. ताला लगे हुए मकान को ये आरोपी अधिकांश निशाना बनाते हैं. रात्रि के समय रैकी करने के बाद पहुंच जाते हैं. कटर और सरियों से तालों को काटकर चोरी की घटना को अंजाम देते हैं. उन्होंने बताया कि इस गैंग में अन्य सदस्य भी शामिल हो सकते हैं. आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है.