सोशल मीडिया पर 5 रुपए के पुराने नोट–सिक्कों को लाखों में बेचने का झांसा दे करते ठगी, 2 आरोपी गिरफ्तार
आरोपी लोगों को फंसाने के लिए सोशल मीडिया पर प्रलोभन भरी फर्जी पोस्ट डालते थे.

Published : February 21, 2026 at 6:08 PM IST
अलवर: जिले में बढ़ते साइबर अपराध पर रोकथाम लगाने के लिए अलवर पुलिस की ओर से चलाए जा रहे ऑपरेशन साइबर संग्राम 2.0 के तहत जिले के नौगांवा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो साइबर ठगों को गिरफ्तार किया. दोनों साइबर ठग 5 रुपए के पुराने नोट व सिक्कों को लाखों रुपए में खरीदने–बेचने का प्रलोभन सोशल मीडिया पर देकर लोगों से ठगी करते थे. पुलिस ने साइबर ठगों के पास से दो मोबाइल व दो सिम कार्ड भी बरामद किए.
अलवर पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने बताया कि नौगांवा थानाधिकारी हितेश शर्मा के नेतृत्व में टीम ने साइबर ठगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के अतरिया में दबिश दी. आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर फर्जी आईड़ी बनाकर 5 रुपए के पुराने नोट व सिक्कों लाखों रुपए में खरीदने–बेचने का प्रलोभन देते फर्जी पोस्ट डालते. लोगों को व्हाट्सएप पर मैसेज कर खुद को सुरक्षा अधिकारी बताते. इस तरह की ठगी करने वाले 2 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया. आरोपियों के कब्जे से 2 मोबाइल फोन और 2 सिम कार्ड बरामद किए गए.
पढ़ें: पुराने नोट-सिक्के बेचने का झांसा, सेक्सटोर्शन और ब्लैकमेल कर लाखों की ठगी, जनिए चौंकाने वाला मामला
अलवर पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने बताया कि दोनों ही गिरफ्तार आरोपी सौकिन (22) पुत्र जान मोहम्मद निवासी नौगावां व मुस्तुफा (21) पुत्र नूरदीन निवासी नौगांवा से पूछताछ की जा रही है. उनसे यह मालूम किया जा रहा है कि वे अब तक कितने लोगों से साइबर ठगी की वारदात को अंजाम दे चुके हैं. साथ ही उनके साथ साइबर ठगी में और कितने लोग लिप्त हैं.

