ETV Bharat / state

हजारीबाग में 17वीं झारखंड यूथ वॉलीबॉल प्रतियोगिता की शुरुआत, राज्यभर से पहुंचे 400 से अधिक खिलाड़ी

हजारीबाग में झारखंड यूथ वॉलीबॉल प्रतियोगिता 2025 का आगाज हो गया है. राज्य के कई जिलों के खिलाड़ी यहां पहुंचे हैं.

Volleyball Competition In Hazaribag
हजारीबाग में वॉलीबॉल टूर्नामेंट का मैच खेलते खिलाड़ी. (फोटो-ईटीवी भारत)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : December 27, 2025 at 4:23 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

हजारीबाग:जिले में पहली बार 17वीं झारखंड यूथ वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है. जिसमें 400 सबसे अधिक खिलाड़ी पूरे झारखंड से पहुंचे हैं. इस प्रतियोगिता में जो बेहतर करेंगे वह नेशनल यूथ वॉलीबॉल प्रतियोगिता में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे.

राज्यभर से पहुंचे 400 से अधिक खिलाड़ी

हजारीबाग में तीन दिनों के लिए वॉलीबॉल खिलाड़ियों का महाकुंभ लगा है. जिसमें 400 से अधिक खिलाड़ी पूरे राज्य से हिस्सा लेने के लिए पहुंचे हैं. शनिवार को प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया गया. इस दौरान खिलाड़ी कोर्ट में पसीना बहाते हुए नजर आए. महिला और पुरुष दोनों खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह नजर आया. सभी एक-दूसरे को सह और मात देने में जुटे रहें.

खिलाड़ियों और हजारीबाग वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष अभिमन्यु प्रसाद से बात करते संवाददाता गौरव प्रकाश. (वीडियो-ईटीवी भारत)

यह प्रतियोगिता वॉलीबॉल खिलाड़ियों के लिए बेहद महत्व रखता है, क्योंकि इस टूर्नामेंट में बेहतर करने वाले खिलाड़ियों को झारखंड यूथ वॉलीबॉल टीम में जगह मिलेगी, जो राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित खेल में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे.

Volleyball Competition In Hazaribag
खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हजारीबाग वॉलीबॉल संघ के सदस्य. (फोटो-ईटीवी भारत)

वहीं हजारीबाग वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष अभिमन्यु प्रसाद ने कहा कि निर्धारित कार्यक्रम के तहत 17वीं झारखंड यूथ वॉलीबॉल प्रतियोगिता शुरुआत की गई है. खिलाड़ियों में खासा उत्साह नजर आ रहा है. खिलाड़ी अपने करियर को देखते हुए जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं. इस संबंध में स्थानीय खेलप्रेमी अमरदीप यादव ने कहा कि हजारीबाग जैसे शहर में इस तरह का आयोजन होना बेहद खास है. अब हजारीबाग भी खेल के क्षेत्र में अपनी पहचान पूरे राज्य में बना रहा है. ऐसे आयोजन हमेशा होना चाहिए.

Volleyball Competition In Hazaribag
हजारीबाग में वॉलीबॉल टूर्नामेंट का मैच खेलते खिलाड़ी. (फोटो-ईटीवी भारत)

खिलाड़ियों में गजब का उत्साह

वहीं खिलाड़ियों का भी कहना है कि हजारीबाग में पहली बार राज्यस्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है. आयोजकों के द्वारा बेहतर सुविधा दी गई है. राष्ट्रीय स्तर के रेफरी यहां पहुंचे हैं. यहां से चयनित खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने का मौका मिलेगा. इस कारण यह टूर्नामेंट बेहद महत्व रखता है.

Volleyball Competition In Hazaribag
हजारीबाग में वॉलीबॉल टूर्नामेंट का मैच खेलते खिलाड़ी. (फोटो-ईटीवी भारत)

खेल के क्षेत्र में अब भारत के खिलाड़ी बेहतर कर रहे हैं. कई तरह के आयोजन हो रहे हैं. हजारीबाग में जिस तरह से वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ है यह एक बेहतर प्लेटफॉर्म खिलाड़ियों को देगा.

Volleyball Competition In Hazaribag
हजारीबाग में 17वीं झारखंड यूथ वॉलीबॉल प्रतियोगिता. (फोटो-ईटीवी भारत)

ये भी पढ़ें-

17वीं झारखंड यूथ वॉलीबॉल चैंपियनशिप का आयोजन, बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का नेशनल के लिए होगा चयन

राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता: दूसरे दिन खिलाड़ियों का जोरदार संघर्ष, ग्रामीण प्रतिभाओं ने दिखाया दम

राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आगाज, 48 टीमें ले रही हिस्सा