ETV Bharat / state

धमतरी में 17 साल की लड़की ने दी जान, लोगों ने कुछ देर पहले मोबाइल पर बात करते देखा

धमतरी के सुभाष नगर में एक लड़की ने अपनी जान दे दी. आपको बता दें कि आत्महत्या कोई समाधान नहीं है.

girl dies by suicide
धमतरी में 17 साल की लड़की ने दी जान (ETV BHARAT CHHATTISGARH)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : March 1, 2026 at 9:02 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

धमतरी: रविवार को एक नाबालिग ने अपनी जान दे दी. इस घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है. बताया जा रहा है कि शहर के कांटा तालाब स्थित सुभाष नगर में रविवार शाम को ये घटना हुई. 17 साल की लड़की की गंभीर चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है.

जिला अस्पताल ले जाने के दौरान तोड़ा दम

लड़की सुभाष नगर की रहने वाली थी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवती मोबाइल पर बात करते हुए पानी टंकी पर चढ़ी थी. कुछ देर बाद गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गई. आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी, युवती को जिला अस्पताल ले जाया गया लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं. डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है.

girl dies by suicide
धमतरी के सुभाष नगर में एक लड़की ने अपनी जान दे दी. (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

जांच के बाद होगा खुलासा

पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है जहां पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है. युवती के मोबाइल की भी जांच की जा रही है ताकि घटना के कारणों का पता लगाया जा सके. सीएसपी अभिषेक चतुर्वेदी ने बताया कि 17 साल की लड़की ने आत्महत्या की है. जांच के बाद ही घटना के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट हो पाएगी.

स्थानीय लोगों का आरोप

स्थानीय लोगों का कहना है कि पानी टंकी के आस पास नगर निगम ने कोई सुरक्षा नहीं की है. टंकी पर चढ़ने से रोकने के लिए किसी प्रकार का सुरक्षा घेरा या प्रतिबंधात्मक व्यवस्था नहीं की गई है. घटना के बाद क्षेत्रवासियों में आक्रोश देखा जा रहा है और सुरक्षा व्यवस्था की मांग उठ रही है.

जरुरी सूचना: आत्महत्या कोई समाधान नहीं है. यदि आपके मन में आत्महत्या के विचार आ रहे हैं, या आप किसी मित्र के बारे में चिंतित हैं, या आपको भावनात्मक समर्थन की आवश्यकता है, तो कोई है जो हमेशा आपकी बात सुनने के लिए मौजूद है. स्नेहा फाउंडेशन - 04424640050 (24x7 उपलब्ध) या आईकॉल, टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज की हेल्पलाइन 9152987821 पर कॉल करें (सोमवार से शनिवार सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक उपलब्ध)

धमतरी में कांग्रेस का प्रदर्शन, 'एपस्टीन फाइल्स' पर केंद्र सरकार से मांगा जवाब, हरदीप पुरी और PM मोदी का नाम होने का आरोप
धमतरी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका का हल्लाबोल, कहा- कम वेतन से परेशान और सरकार SIR समेत थोप रही कई काम
धमतरी में खाटू श्याम की 201 निशान के साथ निकाली गई, दिव्य रथ, बैंड-बाजा और भजन मंडली के साथ भक्तों का उत्साह