ETV Bharat / state

पलामू में रोजगार मेला, जिला के 166 युवाओं को मिली नौकरी

पलामू के दत्तोपंत ठेंगड़ी में रोजगार मेला में सैकड़ों युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपा गया.

166 youths received appointment letters at Rojgar Mela held in Dattopant Thengadi of Palamu district
पलामू डीसी नियुक्ति पत्र सौंपते (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : July 2, 2026 at 6:47 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

पलामूः जिले के 166 युवाओं को देश भर की 25 कंपनियों में नौकरी मिली है. यह नौकरी गार्ड, ट्रेनर, स्टोर कीपर, टेक्नीशियन, मशीन ऑपरेटर सहित विभिन्न पदों पर मिला है.

दरअसल श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के द्वारा पलामू में दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला का आयोजन किया गया. इसी रोजगार मेला में सभी युवाओं को नौकरी मिली. मेला में 1200 के करीब युवा पहुंचे थे जिनमें से 411 युवाओं को नौकरी के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था, बाद में 166 युवाओं को नौकरी मिली है.

166 youths received appointment letters at Rojgar Mela held in Dattopant Thengadi of Palamu district
ऑफर लेटर सौंपते डीसी (ETV Bharat)

पलामू डीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने रोजगार मेला का उदघाटन किया. रोजगार मेला में पलामू डीसी ने युवाओं को हौसले को बढ़ाते हुए कहा कि जीवन का महत्वपूर्ण पड़ाव है रोजगार, हुनर होने पर रोजगार मिल जाता है. भारत के युवा सकारात्मक दिशा में बढ़ रहे हैं और अपने ऊर्जा को भी बढ़ा रहे हैं. युवाओं को सही दिशा देकर ही विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है. युवाओं को समय पर रोजगार नहीं मिलता है तो उनकी कौशलता भी प्रभावित होती है.

166 youths received appointment letters at Rojgar Mela held in Dattopant Thengadi of Palamu district
ऑफर लेटर सौंपते डीसी (ETV Bharat)

डीसी ने नौकरी पाने वाले कई युवाओं को ऑफर लेटर दिया. इस दौरान युवाओं के हौसले को भी बढ़ाया गया और विभिन्न कंपनी के लोगों से भी युवाओं की मुलाकात करवाई गई. इस दौरान जिला नियोजन पदाधिकारी नीरज कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे.

इसे भी पढे़ं- मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग में विभिन्न पदों के लिए 262 अभ्यर्थियों को सौंपा नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से अपने दायित्व का निर्वहन करने के दिए निर्देश

इसे भी पढे़ं- प्रशिक्षित सहायक आचार्यों को सीएम हेमंत सोरेन ने दिया नियुक्ति पत्र, शिक्षकों के लिए CPD कार्यक्रम का भी शुभारंभ

इसे भी पढे़ं- 29 को नियुक्ति पत्र...30 को रिटायर! एक को सेवानिवृत्ति से एक दिन पहले मिला ज्वाइनिंग लेटर तो दूसरे को रिटायरमेंट के बाद