रुद्रपुर से 16 वर्षीय छात्र रहस्यमय ढंग से लापता, सदमें में परिवार, गुमशुदगी दर्ज
परिजनों के अनुसार अजय एएन झा कॉलेज, रुद्रपुर का छात्र है. घटना के दिन वह स्कूल यूनिफॉर्म—सफेद शर्ट और खाकी पैंट—पहने हुए था.

By ETV Bharat Uttarakhand Team
Published : February 13, 2026 at 8:35 PM IST
रुद्रपुर: उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर स्थित ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र से 16 वर्षीय छात्र के लापता होने का मामला सामने आया है. परिजनों ने थाना ट्रांजिट कैंप में गुमशुदगी दर्ज कराते हुए पुलिस से बेटे की तलाश की गुहार लगाई है.
जनपद उधम सिंह नगर के रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में एक नाबालिग छात्र के अचानक लापता हो जाने से परिवार में चिंता और बेचैनी का माहौल है. जानकारी के अनुसार केशरी लाल पुत्र रामकिशोर, मूल निवासी ग्राम राठेड़ा, मिलक, श्यामपुर, जिला रामपुर (उत्तर प्रदेश) तथा वर्तमान में नारायण कॉलोनी, ट्रांजिट कैंप रुद्रपुर में निवासरत हैं. उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका 16 वर्षीय पुत्र अजय 9 फरवरी 2026 की सुबह लगभग 7 बजे बिना कुछ बताए घर से स्कूल के लिए निकला था.
परिजनों के अनुसार अजय एएन झा कॉलेज, रुद्रपुर का छात्र है. घटना के दिन वह स्कूल यूनिफॉर्म—सफेद शर्ट और खाकी पैंट—पहने हुए था. हालांकि, विद्यालय से जानकारी मिली कि वह उस दिन स्कूल पहुंचा ही नहीं. इसके बाद से अजय का कोई सुराग नहीं लग पाया है. परिवार ने अपने स्तर पर रिश्तेदारों और परिचितों के यहां तलाश की, लेकिन अब तक कोई सफलता नहीं मिली है. अजय का हुलिया लगभग 5.5 फीट कद, गोरा रंग बताया गया है. पिता केशरी लाल ने थाना ट्रांजिट कैंप में गुमशुदगी दर्ज करने की मांग की है. उन्होंने पुलिस से शीघ्र कार्रवाई की अपील की है.
थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर ली है. आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन शुरू कर दी है. साथ ही सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि यदि किसी को दिए गए हुलिये का किशोर दिखाई दे तो तुरंत थाना ट्रांजिट कैंप या दिए गए मोबाइल नंबर 8650453131 पर संपर्क करें.
पढे़ं- होली से पहले फूड सेफ्टी विभाग की कार्रवाई, दुकानों पर छापेमारी, जांच के लिए भेजे सैंपल

