ETV Bharat / state

15 हजार किलो पकड़ा गया शहद निकला मिलावटी; जांच रिपोर्ट में राइस सिरप मिलाने की पुष्टि, हापुड़ में टीम ने किया था सीज

खाद्य सुरक्षा सहायक आयुक्त सुनील कुमार ने बताया कि छह जनवरी को छापेमारी के दौरान 15 हजार किलो शहद मौके पर मिला था.

छह जनवरी को टीम ने की थी छापेमारी (फाइल फोटो)
छह जनवरी को टीम ने की थी छापेमारी (फाइल फोटो) (Photo credit: खाद्य विभाग)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : April 15, 2026 at 7:20 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

हापुड़ : जिले में बीती 6 जनवरी को एक गोदाम से बरामद 15 हजार किलो शहद के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. लैब की जांच में रिपोर्ट में शहद में राइस सिरप की मिलावट की पुष्टि हुई है, जो स्वास्थ्य के लिये बहुत हानिकारक है. सैंपल की रिपोर्ट आने पर अधिकारियों के होश उड़ गए. खाद्य विभाग के अधिकारी आगे की कार्रवाई में जुट गए हैं.

इस मामले में खाद्य सुरक्षा सहायक आयुक्त सुनील कुमार ने बताया कि छह जनवरी को छापेमारी के दौरान 15 हजार किलो शहद मौके पर मिला था, जिसको सीज कर दिया गया था. जिसकी रिपोर्ट कार्यालय को प्राप्त हो गई है. जिसमें अग्रिम कार्यवाही की जा रही है.

खाद्य सुरक्षा सहायक आयुक्त सुनील कुमार ने दी जानकारी. (Video credit: ETV Bharat)

उन्होंने बताया कि यह शहद अनसेफ आया है. इसमें राइस सिरप की मिलावट पाई गई है जो सेहत के लिए हानिकारक है. यह मिलावटी शहद बॉडी पार्ट्स को नुकसान करेगा. शहद एक मेडिसन के रूप में लिया जाता है और उसी में मिलावट होगी तो शरीर को नुकसान करेगा.

उन्होंने बताया कि यह मिलावटी शहद ब्लड शुगर बढ़ाएगा, इम्युनिटी में फर्क पड़ेगा और पोषण की कमी होगी. शहद एक दवाई के रूप में लिया जाता है उसी में मिलावट होगी तो नुकसान तो करेगा ही.



बता दें कि 6 जनवरी को खाद्य विभाग की टीम ने सूचना मिलने पर थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में व्यापारी के गोदाम पर छापा मारकर 15 हजार किलो मिलावटी शहद सील किया था. जिसके बाद शहद का सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया था. खाद्य विभाग की टीम को एक ट्रांसपोर्ट के बाहर सड़क के किनारे केन शहद रखे होने की सूचना मिली थी.

खाद्य विभाग की टीम ने गोदाम से लगभग 15 हजार किलो शहद बरामद किया था. जिसकी कीमत करीब 22 लाख रुपये से ऊपर थी. खाद्य विभाग की टीम ने शहद मिलावटी होने की आशंका पर सीज कर दिया था और उसका नमूना लेकर जांच में प्रयोगशाला के लिए भेज दिया था.

यह भी पढ़ें : शाहजहांपुर में मिलावट के ख़िलाफ़ जंग; 894 लीटर तेल सीज,25 पेटी नूडल्स और 110 किलो नमकीन नष्ट