हरिद्वार में लोगों से गाली गलौज कर रहे 14 नशेड़ी गिरफ्तार, नैनीताल में ड्रग स्मगलर अरेस्ट
हरिद्वार में नशे में लोगों से गाली-गलौज करने के आरोप में 14 युवक गिरफ्तार.

By ETV Bharat Uttarakhand Team
Published : February 25, 2026 at 2:50 PM IST
हरिद्वार: कनखल थाना क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार का विरोध करना मोहल्लावासियों को भारी पड़ गया. 23 फरवरी की रात पड़ोसियों और एक महिला के बीच शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हंगामे में बदल गया. लोगों ने महिला पर अवैध शराब बेचने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया, लेकिन महिला ने अपने दर्जनों परिचितों को मौके पर बुला लिया. धक्का मुक्की और गाली गलौज के बीच हालात बिगड़ने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला समेत 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया. सभी आरोपियों का शांतिभंग में चालान किया गया है.
पुलिस के मुताबिक, देर रात सूचना मिली कि कनखल के सागरावाला मोहल्ले में कुछ लोग नशे के कारोबार और कारोबार में संलिप्त एक महिला का विरोध कर रहे हैं. आरोप है कि विरोध होने पर महिला ने अपने परिचितों को मौके पर बुला लिया. सभी लोग नशे में धुत थे. इसके बाद दोनों पक्ष आमने सामने आ गए और सड़क पर जमकर शोर शराबा शुरू हो गया.
देखते ही देखते विवाद ने उग्र रूप ले लिया. धक्का मुक्की और तीखी नोकझोंक के बीच मारपीट की नौबत आ गई. मोहल्ले में अफरा तफरी का माहौल बन गया और अन्य लोग घरों से बाहर निकल आए. सूचना मिलते ही कनखल थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन दोनों पक्ष नहीं माने.
इसके बाद पुलिस ने मौके से मोहम्मद मुन्ना, शंकर तोमर, दीपक कोहरी, मोहम्मद छोटा, दीपक राजपूत, सौरभ, सूरज आर्या, विजय चौहान, विकास कुमार, सुमित, अमन सैनी, आशीष, गोपी चौहान, और महिला अनीता उर्फ नीता को गिरफ्तार किया गया.
कनखल थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में सभी आरोपियों का चालान किया गया है. क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गश्त बढ़ा दी गई है. साथ ही यदि किसी प्रकार के अवैध नशे के कारोबार की पुष्टि होती है तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी की जाएगी.
नशे का सौदागर गिरफ्तार: नैनीताल जिले को नशामुक्त बनाने के अभियान के तहत नैनीताल पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत लालकुआं पुलिस ने 300 अवैध नशीले इंजेक्शनों के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. आरोपी नशे के इंजेक्शन बहेड़ी उत्तरप्रदेश से लाकर जिले में सप्लाई करता था.
दरअसल मंगलवार देर रात लालकुआं कोतवाली पुलिस सुभाष नगर के पास चेकिंग अभियान चलाए हुई थी. तभी टीम को एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया. शक होने पर रोक कर आरोपी की तलाशी ली गई तो आरोपी से 300 प्रतिबंधित इंजेशन बरामद किए गए. आरोपी की पहचान मोहम्मद रफी पुत्र शकील अहमद निवासी बनभूलपुरा, जिला नैनीताल के रूप में हुई है.
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह उक्त इंजेक्शन बहेड़ी फाटक, बरेली निवासी एक व्यक्ति से खरीदकर लाया था. पुलिस ने इस खुलासे के आधार पर मामले में धारा 29 एनडीपीएस एक्ट की बढ़ोतरी करते हुए सप्लायर की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं. आरोपी के खिलाफ पूर्व में किच्छा कोतवाली में एनडीपीएस एक्ट का मुकदमा दर्ज है.
एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि लालकुआं कोतवाली पुलिस ने प्रतिबंधित इंजेशन की खेप के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया जा रहा है. आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया जा रहा है.
ये भी पढ़ें:

