ETV Bharat / state

शिक्षा मंत्रालय के सामने प्रदर्शन करने के मामले में गिरफ्तार जेएनयू के 14 छात्रों को मिली जमानत

पटियाला हाउस कोर्ट ने शिक्षा मंत्रालय के सामने प्रदर्शन करने के मामले में सभी 14 छात्रों को 25-25 हजार रुपये के मुचलके पर दी जमानत

पटियाला हाउस कोर्ट ने सभी 14 छात्रों को 25-25 हजार रुपये के मुचलके पर दी जमानत
पटियाला हाउस कोर्ट ने सभी 14 छात्रों को 25-25 हजार रुपये के मुचलके पर दी जमानत (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Delhi Team

Published : February 27, 2026 at 1:05 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

नई दिल्ली: दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने शिक्षा मंत्रालय के सामने प्रदर्शन करने के मामले में गिरफ्तार जेएनयू के 14 छात्रों को जमानत दे दी है. कोर्ट ने सभी 14 छात्रों को 25-25 हजार रुपये के मुचलके पर जमानत देने का आदेश दिया.

दिल्ली पुलिस ने इन छात्रों को 26 फरवरी को गिरफ्तार किया था और आज शुक्रवार को उन्हें पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया. दिल्ली पुलिस ने इन छात्रों की न्यायिक हिरासत की मांग की थी. दिल्ली पुलिस ने कहा कि छात्रों का प्रदर्शन हिंसक हो गया. दिल्ली पुलिस का कहना था कि अगर इन छात्रों को जमानत दी गयी तो ये फिर से हिंसा कर सकते हैं. इस मामले में अभी जांच चल रही है.

पुलिस के मुताबिक करीब तीन सौ प्रदर्शनकारियों ने जेएनयू कैंपस से शिक्षा मंत्रालय तक लांग मार्च का आय़ोजन किया था. लेकिन इसके लिए जरुरी अनुमति नहीं ली गई थी. दिल्ली पुलिस ने इन्हें रोकने के लिए बैरिकेड लगाए थे जिसके बाद इन छात्रों ने पुलिस से साथ लड़ाई की जिससे कई पुलिसकर्मी घायल हो गए. पुलिस के मुताबिक ये प्रदर्शन शांतिपूर्ण नहीं था.

दिल्ली पुलिस ने कहा कि इनमें से कई छात्र पहले भी प्रदर्शनों में शामिल हुए हैं और उन्होंने बल प्रयोग भी किया था.पेशी के दौरान छात्रों की ओर से पेश वकील ने कहा कि आरोपी छात्र इस मामले में जांच में सहयोग करना चाहते हैं और वे इस संबंध में कोर्ट को लिखित अंडरटेकिंग देना चाहते हैं. उसके बाद कोर्ट ने सभी छात्रों को 25-25 हजार रुपये के मुचलके पर जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया.

ये भी पढ़ें :

JNU में छात्रों के मार्च को लेकर पुलिस कार्रवाई पर मचा घमासान, शिक्षक संघ ने की कड़ी निंदा

JNU में हिंसक प्रदर्शन पर पुलिस का ऐक्शन, JNUSU प्रेसिडेंट समेत 14 छात्र गिरफ्तार