ETV Bharat / state

135वें संस्करण में PM Modi ने देशवासियों से की मन की बात, रांची में प्रदेश बीजेपी कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने देखा कार्यक्रम

पीएम मोदी ने 'मन की बात' में दुर्घटना बीमा और जीवन बीमा कराने, खेल, कचरा समाप्ति अभियान समेत कई विषयों पर अपनी बात रखी.

MANN KI BAAT PROGRAMME
बीजेपी प्रदेश कार्यालय में सुनी गई 'मन की बात' (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : June 28, 2026 at 2:36 PM IST

5 Min Read
Choose ETV Bharat

रांची: जून महीने के अंतिम रविवार के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों के साथ 'मन की बात' की. अपने इस कार्यक्रम के 135वें संस्करण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोना की खरीद नहीं करने, विदेश यात्रा को टालने और देश में पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने के आह्वान पर अमल करने के लिए देशवासियों का आभार जताया.

पीएम मोदी ने दी 58 करोड़ लोगों द्वारा बीमा कराने की जानकारी

पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने 'मन की बात' कार्यक्रम में देशवासियों से सरकार द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रम के तहत बेहद कम प्रीमियम पर दुर्घटना बीमा और जीवन बीमा कराने का आह्वान करते हुए कहा कि अब तक देश में सरकार द्वारा बेहद कम प्रीमियम (20₹ वार्षिक) पर कराए जा रहे दुर्घटना बीमा के तहत 58 करोड़ लोगों द्वारा बीमा कराने की जानकारी देते हुए कहा कि इन 58 लाख में 28 करोड़ महिलाएं शामिल हैं. उन्होंने बताया कि जब से यह बीमा योजना लागू हुई है, तब से अब तक 3700 करोड़ से ज्यादा लोगों के परिजनों को सहायता मिल चुकी है.

दानकारी देते हुए बीजेपी प्रवक्ता संदीप वर्मा (Etv Bharat)

पीएम जीवन ज्योति योजना का जिक्र

पीएम मोदी ने बताया कि इसी तरह पीएम जीवन ज्योति योजना के तहत 2 लाख का बीमा कवच मात्र 432 रुपया वार्षिक की प्रीमियम पर किया जाता है, इससे 27 करोड़ से अधिक लोग जुड़े हैं और 11 लाख परिवार को 22 हजार करोड़ की सहायता मिल चुकी है. उन्होंने कहा कि लाखों परिवारों की अपनी अपनी-अपनी कहानी है.

बहुत बड़ी सुरक्षा की शुरुआत छोटा सा कदम बढ़ाकर किया जा सकता है. असम के एक इलाके में गांव वालों द्वारा एक पक्षी को अशुभ मानने से जुड़े अंधविश्वास का उल्लेख करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि अंधविश्वास की वजह से पहले जो लोग उस पक्षी को मार दिया करते थे, उसे अब बचाने की मुहिम चल रही है, सबसे अच्छी बात यह है कि उस गांव की महिलाएं इस अभियान का नेतृत्व कर रही हैं.

खेल को अपना भविष्य बना रहे हैं युवा

इसी तरह पीएम मोदी ने 'मन की बात' कार्यक्रम में देश के युवाओं में खेल के प्रति बढ़ती जागरूकता का जिक्र करते हुए नागालैंड में हो रहे दो प्रयासों का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि आज के युवा खेल भी रहे हैं और अपना भविष्य भी बना रहे हैं. उन्होंने नागालैंड में फुटबॉल का जिक्र इस दरम्यान किया.

प्रधानमंत्री ने 'मन की बात' कार्यक्रम में बिहार के नालंदा विश्वविद्यालय का भी जिक्र किया. पीएम मोदी ने नालंदा विश्वविद्यालय के प्राचीन और गौरवशाली इतिहास का जिक्र करते हुए नए स्वरूप में बनाये गए नालंदा विश्वविद्यालय के प्रयासों की सराहना की.

उन्होंने कहा कि खुशी है कि जड़ों से जुड़कर नई टेक्नॉलजी से जुड़ने के लिए हमें तैयार रहना होगा. प्रधानमंत्री मोदी ने 'मन की बात' कार्यक्रम में मेघालय के रुट ब्रिज का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि इसे यूनेस्को हेरिटेज के शामिल करने के लिए आवेदन किया गया है. उन्होंने बताया कि अब तक 120 रुट ब्रिज की रखरखाव ग्रामीण कर रहे हैं.

प्लास्टर ऑफ पेरिस की ना बनाएं गणेश प्रतिमाएं: पीएम मोदी

इसके साथ-साथ आज के एपिसोड में मध्य प्रदेश में कचड़े को समाप्त करने के अभियान और आने वाले दिनों में गणेश चतुर्थी को लेकर बनने वाले भगवान विनायक यानी गणेश जी की मूर्ति मिट्टी से बनाने की अपील की है. उन्होंने आह्वान किया कि मूर्तिकार न तो प्लास्टर ऑफ पेरिस की प्रतिमा बनाएं और न ही देशवासी वैसी प्रतिमा की खरीद करें. उन्होंने कहा कि सामान्य मिट्टी से बनीं प्रतिमाएं इको फ्रेंडली होती है और विसर्जन के बाद प्रदूषण नहीं करती.

पानी की बूंद-बूंद बचाने का भी संदेश

पीएम मोदी ने कहा कि सबसे बड़ी शक्ति हमारे लोग हैं, उनके छोटे-छोटे प्रयास हमें सिखाते हैं कि मन में विश्वास हो और समाज का सहयोग हो तो छोटी सी पहल बड़े बदलाव लाकर हमें बड़ी सीख देती है. 'मन की बात' कार्यक्रम के अंत में पीएम मोदी ने पानी की बूंद-बूंद बचाने का संदेश भी दिया.

प्रदेश कार्यालय में नेताओं-कार्यकर्ताओं ने सुनी 'मन की बात'

बीजेपी प्रदेश कार्यालय में प्रदेश प्रवक्ता संदीप वर्मा के साथ बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने 'मन की बात' कार्यक्रम को सुना जबकि रामगढ़ में पार्टी के उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद भी सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ 'मन की बात' कार्यक्रम सुनते नजर आए.

कार्यक्रम के बाद प्रदेश बीजेपी प्रवक्ता संदीप वर्मा ने कहा कि पीएम मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम के माध्यम से देशभर में हो रहे प्रेरक कार्यों की जानकारी मिलती है और हमें भी उसी तरह का कार्य करने के लिए अग्रसर होने की प्रेरणा मिलती है.

ये भी पढ़ें- समुद्र से लेकर आसमान तक, भारत तेजी से सुरक्षित और आत्मनिर्भर बन रहा है: पीएम मोदी

मन की बात में पीएम नरेंद्र मोदी ने की रांची में हुई एथलेटिक्स प्रतियोगिता की चर्चा, कार्यक्रम को बाबूलाल मरांडी ने बताया प्रेरणादायी

भारत ने विंड एनर्जी में बड़ा मुकाम हासिल किया, दुनिया में चौथे नंबर पर है: पीएम मोदी