ETV Bharat / state

स्कूल के लिए निकली छात्रा लापता, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तलाश कर रही है पुलिस

छात्रा के लापता होने के मामले ने पुलिस प्रशासन के कान खड़े कर दिए हैं.

स्कूल से छात्रा लापता
स्कूल से छात्रा लापता (Photo Credit; ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : January 4, 2026 at 8:48 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

लखनऊ: बंथरा थाना क्षेत्र से 13 वर्षीय स्कूली छात्रा के लापता होने के मामले ने पुलिस प्रशासन के कान खड़े कर दिए हैं. शनिवार सुबह स्कूल के लिए निकली छात्रा जब देर शाम तक घर नहीं लौटी, तो परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई, पुलिस मामले को संज्ञान में लेकर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर छात्रा की तलाश कर रही है.

लापता छात्रा के पिता ने बताया कि उनकी 13 वर्षीय बेटी सरोजनी नगर स्थित बालिका इंटर कॉलेज में कक्षा 9 की छात्रा है, जो शनिवार की सुबह करीब 10 बजे स्कूल जाने की बात कहकर स्कूल यूनिफॉर्म के बजाय साधारण कपड़ों में घर से निकली, लेकिन शाम 4 बजे तक वह घर नहीं लौटी, परिजनों ने छात्रा के मोबाइल पर कई बार कॉल किया, पर फोन रिसीव नहीं हुआ.

परिजनों की काफी खोजबीन के बाद जब छात्रा का कहीं पता नहीं चला, तो उन्होंने बंथरा थाने में शिकायत दर्ज कराई, इस हवाले से थाना प्रभारी राणा राजेश कुमार सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया गया है, पुलिस की टीमें स्कूल जाने वाले रास्ते और सरोजनी नगर क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही हैं ताकि छात्रा की लोकेशन का पता लगाया जा सके।

यह भी पढ़ें : नवी मुंबई से छह नाबालिग लड़कियां लापता, माता-पिता परेशान, जांच में जुटी पुलिस