ETV Bharat / state

खाई में गिरने से 13 वर्षीय छात्रा की मौत, स्कूल से लौटने के दौरान दर्दनाक हादसा

रामपुर में स्कूल से लौटते समय दर्दनाक हादसे में 13 वर्षीय छात्रा की मौत हो गई.

Etv Bharat
Etv Bharat (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Himachal Pradesh Team

Published : February 25, 2026 at 5:29 PM IST

|

Updated : February 25, 2026 at 5:42 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

रामपुर बुशहर: हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है. रामपुर उपमंडल के तकेलच पुलिस चौकी क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में 13 वर्षीय छात्रा की खाई में गिरने से मौत हो गई. यह दुर्घटना उस समय हुई जब छात्रा स्कूल से घर लौट रही थी. अचानक पैर फिसलने से छात्रा गहरी खाई में जा गिरी, जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आईं. आनन-फानन में छात्रा को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

खाई में गिरने से छात्रा की मौत

मृतक छात्रा की पहचान कविता (उम्र- 13 वर्ष) पुत्री- बिटू राम, निवासी गांव पाट दामिणी, जिला शिमला के रूप में हुई है. हादसे के तुरंत बाद परिजन उसे उपचार के लिए महात्मा गांधी मेडिकल सर्विस कॉम्प्लेक्स, खनेरी लेकर पहुंचे, लेकिन वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही एएसआई सतविंद्र पुलिस टीम के साथ अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी जुटाई. इस दुखद घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है.

जांच में जुटी पुलिस

डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा ने इस हादसे की पुष्टि करते हुए कहा कि, "शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है. पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए पिता बिटू राम को सौंप दिया गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है. विस्तृत रिपोर्ट मेडिकल अधिकारी द्वारा बाद में दी जाएगी. फिलहाल पुलिस आगामी छानबीन में जुटी है."

ये भी पढ़ें: बीजेपी विधायक हंसराज की जमानत को हाईकोर्ट में मिली चुनौती, पॉक्सो एक्ट में दर्ज है मामला

ये भी पढ़ें: हिमाचल के विभिन्न विभागों में दिव्यांगों के लिए आरक्षित सैकड़ों पद क्यों है खाली? स्वास्थ मंत्री ने बताई वजह

Last Updated : February 25, 2026 at 5:42 PM IST