ETV Bharat / state

सुरक्षाकर्मियों पर हमला कर प्लेस ऑफ सेफ्टी से 13 अपचारी बालक फरार

पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 5 बच्चों को पकड़ लिया है. 8 बच्चों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है.

13 JUVENILES ESCAPE
13 अपचारी बालक फरार (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : February 18, 2026 at 7:06 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

सरगुजा: अंबिकापुर बाल संप्रेक्षण ''गृह प्लेस ऑफ सेफ्टी'' से बीती रात अलग-अलग अपराधिक मामलों में बंद 13 अपचारी बालक भाग निकले. बाल संप्रेक्षण गृह से भागने के दौरान अपचारी बच्चों ने, मौके पर तैनात सुरक्षाकर्मियों पर हमला कर उनको जख्मी भी कर दिया. पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पांच अपचारी बालकों को बरामद कर लिया है. जबकि फरार 8 बच्चों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है. बच्चों के परिजनों को भी सूचित किया गया है. बच्चे भागकर जहां-जहां जा सकते हैं वहां भी पुलिस टीमें उनकी तलाश में जुटी हैं.

प्लेस ऑफ सेफ्टी से 13 अपचारी बालक फरार

सरगुजा संभाग के अंबिकापुर गांधीनगर थाना क्षेत्र में प्लेस ऑफ सेफ्टी के नाम से बाल संप्रेक्षण गृह संचालित है. प्लेस ऑफ सेफ्टी में अलग-अलग अपराधिक प्रकरणों में शामिल किशोर अपचारी बालकों को रखा जाता है. जानकारी के मुताबिक बीती रात परिसर में सुरक्षा कर्मी बालकों को उनके कमरे की ओर भेज रहे थे. बालकों को अंदर करने के लिए गार्ड ने जैसे ही दरवाजा खोला, 13 अपचारी बालक अचानक ही हमलावर हो गए और दौड़ते हुए भागने लगे. इस दौरान मौके पर तीन सुरक्षाकर्मी मौजूद थे. बच्चों ने तीनों सुरक्षाकर्मियों को धक्का देकर उनपर हमला बोल दिया.

गार्ड पर हमला कर हुए फरार, पांच को वापस पकड़ा गया

अपचारी बालकों ने सुरक्षाकर्मियों से मारपीट की जिसमें दो सुरक्षा गार्ड को चोट आई हैं. इस घटना के बाद बाल संप्रेक्षण गृह में हड़कंप मच गया. संस्था से भागने वालों में हत्या, दुष्कर्म, चोरी, मारपीट सहित अन्य गंभीर अपराधों के आरोपी अपचारी बालक शामिल हैं. बीती रात हुई घटना के बाद अब तक 5 बालकों को बरामद कर लिया गया है. शेष 8 की तलाश जारी है. थाना प्रभारी गांधीनगर प्रवीण कुमार द्विवेदी ने बताया की "प्लेस ऑफ सेफ्टी से 13 अपचारी बालक भागे थे इनमें से 5 को बरामद किया गया है और शेष की तलाश की जा रही है".

कांग्रेस नेता पर एफआईआर, PMGSY की सड़क उखाड़कर गुणवत्ता पर लगाया था आरोप

पूना मारगेम का बड़ा असर, 22 माओवादियों ने छोड़ी बंदूक, विकास की मुख्यधारा से जुड़े

बिरनपुर हिंसा के 17 आरोपी दोषमुक्त, बेमेतरा न्यायालय ने सुनाया फैसला