दिल्ली में ट्रैफिक की विशेष लोक अदालत में 1,27,469 चालानों का निपटारा, 1.41 करोड़ का जुर्माना वसूला
दिल्ली के सभी न्यायाधीशों ने विशेष लोक अदालत में सक्रिय रूप से भाग लिया.

Published : November 8, 2025 at 10:49 PM IST
नई दिल्ली: दिल्ली राज्य विधिक सेवाएं प्राधिकरण (डीएसएलएसए) ने ट्रैफिक के दो करोड़ से ज्यादा लंबित मामलों को देखते हुए शनिवार को विशेष लोक अदालत का आयोजन किया. ट्रैफिक की विशेष लोक अदालत में दो लाख चालानों के निस्तारण का लक्ष्य रखा गया था. इनके निस्तारण के लिए लोक अदालत की 200 पीठों का गठन किया गया था.
डीएसएलएसए के एडिशनल सेक्रेटरी अभिनव पांडे के अनुसार, ट्रैफिक की विशेष लोक अदालत में कुल एक लाख 27 हजार 469 चालानों का निपटारा किया गया है. साथ ही एक करोड़ 41 लाख रूपये जुर्माना वसूला गया है.
लोक अदालत की जिला अदालतों में लगाई बेंच की बात करें तो केंद्रीय जिला में 20 बेंच, पश्चिम जिला में 20, पूर्व जिला में 14, उत्तर-पूर्व जिला में 08, शाहदरा जिले में 12, नई दिल्ली जिला में 20, उत्तर जिला में 16, उत्तर-पश्चिम जिला में 16, दक्षिण-पश्चिम जिला में 20, दक्षिण जिला में 20, दक्षिण-पूर्व जिला में 20 तथा दूसरे केंद्रीय जिले में 14 बेचें गठित की गई.
दिल्ली के सभी न्यायाधीशों ने विशेष लोक अदालत में सक्रिय रूप से भाग लिया. लोक अदालत की व्यवस्थाओं की जानकारी लेने के लिए डीएसएलएसए की विशेष सचिव तन्वी खुराना ने साकेत कोर्ट के दक्षिणी और दक्षिण पूर्व जिलों की लोक अदालत का निरीक्षण किया.
वहीं, एडिशनल सेक्रेटरी अभिनव पांडे ने पूर्वी, उत्तर-पूर्वी एवं शाहदरा जिलों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने हेतु कड़कड़डूमा न्यायालय परिसर का दौरा किया. उन्होंने न्यायिक अधिकारियों एवं सहयोगी सदस्यों से संवाद किया तथा कुछ लोक अदालत पीठों की कार्यवाही का भी अवलोकन किया. इसके साथ ही उन्होंने वादकारियों से भी मिलकर उनके मामलों और सामने आने वाली समस्याओं को समझा.
ये भी पढ़ें:

