ETV Bharat / state

बिहार में 12 IPS और 53 DSP अधिकारियों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट

बिहार में सत्ता हस्तांतरण के बाद से लगातार अधिकारियों का तबादला हो रहा है. इसी क्रम में 12 IPS और 53 DSP का ट्रांसफर हुआ.

IPS transfer in Bihar
बिहार पुलिस मुख्यालय (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : July 1, 2026 at 2:05 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

पटना : बिहार सरकार के गृह विभाग ने बुधवार को पुलिस प्रशासन में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 12 अधिकारियों तथा पुलिस उपाधीक्षक (DSP) रैंक के 53 अधिकारियों का तबादला किया है. जारी अधिसूचना के अनुसार कई वरिष्ठ अधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि जिलों और विशेष इकाइयों में भी व्यापक स्तर पर नई नियुक्तियां की गई हैं.

12 IPS का तबादला : गृह विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार, प्रीता वर्मा को शोभा अहोतकर के सेवानिवृत्त होने के बाद महानिदेशक-सह-महासमादेष्टा, गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवाएं की जिम्मेदारी सौंपी गई है. वहीं निर्मल कुमार आजाद को पुलिस महानिदेशक, मद्य निषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो बनाया गया है.

IPS TRANSFER IN BIHAR
आईपीएस अधिकारियों का तबादला (ETV Bharat)

इसी क्रम में पंकज कुमार दारद को अपर पुलिस महानिदेशक-सह-अध्यक्ष, पुलिस भवन निर्माण निगम का दायित्व दिया गया है. सुधांशु कुमार को अपर पुलिस महानिदेशक, यातायात के साथ-साथ अपर पुलिस महानिदेशक, विशेष निगरानी इकाई का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. वहीं एस. प्रेमलता को पुलिस महानिरीक्षक, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस बनाया गया है.

IPS TRANSFER IN BIHAR
आईपीएस अधिकारियों का तबादला (ETV Bharat)

राज्य सरकार ने फील्ड पोस्टिंग में भी कई महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं. गरिमा को समादेष्टा, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-9, जमालपुर के पद पर तैनात किया गया है. वहीं शिवम धाकड़ को पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), मधुबनी बनाया गया है. राजधानी पटना में भी महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए कोमल मीणा को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (विधि-व्यवस्था), पटना की जिम्मेदारी दी गई है.

DSP TRANSFER IN BIHAR
DSP अधिकारियों का तबादला (ETV Bharat)

53 DSP का ट्रांसफर : गृह विभाग ने आईपीएस अधिकारियों के साथ-साथ डीएसपी रैंक के अधिकारियों के तबादले का भी आदेश जारी किया है. कुल 53 पुलिस उपाधीक्षकों का स्थानांतरण एवं नई पदस्थापना की गई है. इनमें लालबाबू यादव को सहायक निदेशक, बिहार पुलिस अकादमी, राजगीर बनाया गया है. वहीं पारस साहू को अपर पुलिस अधीक्षक, आर्थिक अपराध इकाई में तैनाती दी गई है.

DSP TRANSFER IN BIHAR
DSP अधिकारियों का तबादला (ETV Bharat)

इसी प्रकार सुमित कुमार को अपर पुलिस अधीक्षक, बिहार पुलिस मुख्यालय का दायित्व सौंपा गया है, जबकि अभिषेक सिंह को पुलिस उपाधीक्षक, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-3 के पद पर पदस्थापित किया गया है. इसके अलावा अन्य कई डीएसपी अधिकारियों को भी विभिन्न जिलों, पुलिस इकाइयों और विशेष शाखाओं में नई जिम्मेदारियां दी गई हैं. इस फेरबदल को राज्य की कानून-व्यवस्था और पुलिस प्रशासन को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

DSP TRANSFER IN BIHAR
DSP अधिकारियों का तबादला (ETV Bharat)
DSP TRANSFER IN BIHAR
DSP अधिकारियों का तबादला (ETV Bharat)
DSP TRANSFER IN BIHAR
DSP अधिकारियों का तबादला (ETV Bharat)

ये भी पढ़ें :-

बिहार में बड़े पैमाने पर IAS-IPS अधिकारियों का तबादला, जानें कौन कहां गए?

बिहार में 5 IPS और 8 DSP का तबादला, देखें पूरी लिस्ट