ETV Bharat / state

पशुओं के बाड़े में घुसा 12 फीट लंबा रॉक पायथन, बकरी के बच्चे को दबोचा, पत्थर मारने से हुआ घायल

घायल अजगर को पड़कर वन विभाग के शास्त्री नगर स्थित रेस्क्यू सेंटर पर छोड़ गया.

Rescue team members holding a python
अजगर को पकड़े हुए रेस्क्यू टीम के सदस्य (Source : Sukhdev Bhat, Cobra Team Rajasthan)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : September 1, 2026 at 7:45 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

अजमेर: माकड़वाली रोड पर एक किसान के पशुओं के बाड़े में 12 फिट लम्बा अजगर मिलने से क्षेत्र में दहशत का माहौल हो गया. शिकार की तलाश में यह विशाल अजगर पशुओं के बाड़े में घुस गया था. यहां उसने बकरी के बच्चे को दबोच लिया. लेकिन वह उसे मार कर खा नहीं पाया. कोबरा टीम राजस्थान और वन विभाग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए विशाल अजगर का रेस्क्यू किया.

माकड़वाली रोड पर बने पशुओं के बाड़े में शिकार की तलाश में भूखे विशाल अजगर ने एक बकरी के बच्चे को दबोच लिया. एक ग्रामीण वृद्ध महिला ने उसे शिकार करते देख लिया. वृद्ध महिला ने बकरी के बच्चे को बचाने के लिए विशाल अजगर पर कई पत्थर फेंके. पत्थर फेंकने से घायल अजगर को अपनी जान बचाने के लिए आखिरकार पकड़ ढीली करनी पड़ी. तब जाकर बकरी के बच्चे की जान बच पाई. कोबरा टीम राजस्थान संस्था के संचालक सुखदेव भट और वन विभाग के कार्मिक ने 12 फीट लंबे अजगर का रेस्क्यू किया. घायल अजगर को पड़कर वन विभाग के शास्त्री नगर स्थित रेस्क्यू सेंटर पर छोड़ गया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है.

ऐसे किया अजगर का रेस्क्यू... (Source : Sukhdev Bhat, Cobra Team Rajasthan)

पढ़ें: अजगर ने महिला पर किया हमला, चारे के कमरे में छिपकर बैठा था 8 फीट का 20 किलो वजनी रॉक पाइथन

अजगर को वन विभाग के रेस्क्यू सेंटर में रखा: कोबरा टीम राजस्थान के संचालक सुखदेव भट ने बताया कि ग्रामीण के जरिए उन्हें सूचना मिली थी कि माकड़ वाली रोड पर पशुओं के बाड़े में एक विशाल अजगर है. मौके पर जाकर देखा तो वहां घायल अजगर मिला। अजगर के शरीर पर काफी जख्म भी थे. वन विभाग को भी मामले की सूचना दी गई. वन विभाग के कार्मिक के साथ मिलकर 12 फीट लंबे अजगर का रेस्क्यू कर उसे वन विभाग के रेस्क्यू सेंटर में इलाज के लिए रखा गया है.

पढ़ें: कोटा: मुर्गी फार्म में घुसा 10 फीट लंबा अजगर, मुर्गी का शिकार कर फैलाई दहशत

रेंगने वाले जीवों के लिए घायल होना घातक: उन्होंने बताया कि स्वस्थ होने के बाद अजगर को वापस जंगल में छोड़ दिया जाएगा. भट ने बताया कि रेंगने वाले जीव घायल हो जाते हैं, तो उनके घाव को भरने में काफी दिक्कत आती है. चींटियां उनके घाव और पीड़ा को बढ़ा देती हैं. कई बार घाव में इन्फेक्शन के कारण जीव को मरना ही पड़ता है. उन्होंने बताया कि यह अजगर 12 फीट लम्बा था और उसका वजन करीब 30 किलो था. यह रॉक पायथन था. उन्होंने बताया कि इंडियन रॉक पाइथन बड़ा और वजनी होता है. इसके शरीर पर चट्टान के रंग के चकदे होते हैं. इसका मुंह भाले की तरह होता है. भट ने बताया कि अजमेर में चौरसियावास तालाब के पास के क्षेत्र में वे अभी तक एक दर्जन रेस्क्यू इंडियन रॉक पाइथन का कर चुके हैं. यह स्थान भी चौरसियावास तालाब के नजदीक ही है.