ETV Bharat / state

चंडीगढ़ हनुमंत धाम में हनुमान जी की कलाई पर सजी सवा 12 फीट लंबी इको-फ्रेंडली राखी

चंडीगढ़ के हनुमंत धाम में महिलाओं ने एक महीने की मेहनत से सवा 12 फीट लंबी इको-फ्रेंडली राखी बनाकर हनुमान जी को अर्पित की.

Hanumant Dham Chandigarh
हनुमान जी की कलाई पर सजी सवा 12 फीट लंबी इको-फ्रेंडली राखी (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : August 28, 2026 at 4:04 PM IST

|

Updated : August 28, 2026 at 5:42 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

चंडीगढ़: चंडीगढ़ के सेक्टर-40 स्थित हनुमंत धाम मंदिर में रक्षाबंधन के मौके पर अनोखा आयोजन हुआ. यहां महिलाओं ने मिलकर भगवान हनुमान के लिए सवा 12 फीट यानी करीब 12.25 फीट लंबी इको-फ्रेंडली राखी तैयार की. सुबह करीब 11:15 बजे विधि-विधान के साथ यह विशाल राखी हनुमान जी को अर्पित की गई.

एक महीने की मेहनत से तैयार हुई राखी: हनुमंत धाम की महिला समूह की सदस्यों ने करीब एक महीने तक मेहनत कर इस विशाल राखी को तैयार किया. इस बार राखी को खास बनाने के लिए इसमें रुद्राक्ष का भी इस्तेमाल किया गया. पारंपरिक धार्मिक सामग्री के साथ पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए इसे तैयार किया गया.

Hanumant Dham Chandigarh
चंडीगढ़ हनुमंत धाम (ETV Bharat)

रुद्राक्ष से सजाई गई विशाल राखी: इस विशाल राखी में रुद्राक्ष लगाए जाने से इसका धार्मिक स्वरूप और भी खास नजर आया. मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए यह राखी आकर्षण का केंद्र रही. कई श्रद्धालुओं ने हनुमान जी को राखी अर्पित कर परिवार और देश की सुख-समृद्धि की कामना की. इस दौरान श्रद्धालुओं ने भी पूजा-अर्चना में हिस्सा लिया और हनुमान जी को राखी अर्पित की.

चंडीगढ़ हनुमंत धाम में हनुमान जी की कलाई पर सजी सवा 12 फीट लंबी इको-फ्रेंडली राखी (ETV Bharat)

देश की सुख-समृद्धि की मांगी दुआ: महिला समूह की प्रधान नीना तिवारी ने कहा कि, "पिछले एक महीने से बहनें मिलकर इस राखी को तैयार कर रही थीं. इसके जरिए हमने हनुमान जी से सभी देशवासियों की सुख-समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की है. हमारी प्रार्थना है कि भारत लगातार तरक्की करे और वीर हनुमान सभी देशवासियों की रक्षा करते हुए उन्हें सुख और सौभाग्य प्रदान करें."

मंदिर में आकर्षण का केंद्र बनी राखी: रक्षाबंधन के इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे. विशाल आकार और पारंपरिक सामग्री से तैयार की गई यह राखी मंदिर में खास आकर्षण बनी रही. महिलाओं की मेहनत से तैयार इस राखी ने धार्मिक आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया.

ये भी पढ़ें:हरियाणा में दिन भर रही रक्षाबंधन की धूम, बहनों ने भाइयों के कलाइयों पर बांधी राखियां, सीएम ने दी शुभकामनाएं

Last Updated : August 28, 2026 at 5:42 PM IST