ETV Bharat / state

नए टेंडर के विरोध में 108 और 104 एंबुलेंस को कल रात 12 बजे से बंद करने की चेतावनी

एंबुलेंस कर्मियों का कहना है कि नए टेंडर में भी उनके वेतन में वृद्धि नहीं की गई है.

108 ambulance
108 एंबुलेंस (ETV Bharat Jaipur)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : December 27, 2025 at 6:25 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

जयपुर: राजस्थान एंबुलेंस कर्मचारी यूनियन ने 108 और 104 एंबुलेंस सेवा बंद करने की चेतावनी दी है. यूनियन ने 28 दिसंबर यानी रविवार रात 12 बजे से एंबुलेंस सेवा अनिश्चितकाल तक बंद करने की बात कही है. यूनियन की वेतन बढ़ाने और काम के घंटे 8 करने की मांग है.

'नए टेंडर में भी बढ़े वेतन का उल्लेख नहीं': यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह शेखावत ने बताया कि 104 एम्बुलेंस सेवा प्रदाता कम्पनी मोर्डन इमरजेन्सी सर्विसेज कम्पनी का पूर्व में चल रहा टेंडर समाप्त होने पर गत 26 नवम्बर को 104 एम्बुलेंस सेवा संचालन के लिए नया टेंडर निकाला गया था. उस टेंडर की आरएफपी में यह उल्लेख नहीं था कि एंबुलेंस कर्मचारियों का वेतन कितना बढ़ाया गया है, जिसको लेकर राजस्थान एम्बुलेंस कर्मचारी यूनियन ने गत 8 दिसम्बर को प्रमुख शासन सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, मिशन निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन को ज्ञापन दिया था. शेखावत ने बताया कि आरएफपी में संशोधन करके गत 12 दिसम्बर को शुद्धिपत्र निकाला गया, लेकिन उसमें भी एंबुलेंस कर्मचारियों की मांग का उल्लेख नहीं किया गया.

पढ़ें: 4 साल से पदोन्नति का इंतजार कर रहे 10 हजार वरिष्ठ अध्यापक, अब सरकार के खिलाफ खोलेंगे मोर्चा - Senior teachers protest

'12 घंटे कार्य श्रम कानून का उल्लंघन': शेखावत ने बताया कि कई प्रयासों के बाद आरएफपी में फिर संशोधन करके गत 23 दिसम्बर को शुद्धिपत्र निकाला गया, जिसमें 104 एंबुलेंस कर्मचारियों को वर्तमान में मिल रहा वेतन 12730 रुपए का उल्लेख किया गया और कार्य समय 12 घंटे लिखा गया, जो कि श्रम कानून का उल्लघंन है. राजस्थान एंबुलेंस कर्मचारी यूनियन द्वारा गत 24 दिसम्बर को फिर ज्ञापन देकर 104 एम्बुलेंस कर्मचारियों का वेतन वर्तमान में मिल रहा उसका 30 प्रतिशत बढ़ाकर और 10 प्रतिशत प्रतिवर्ष बढ़ाने और कार्य का समय 8 घंटे करने की मांग रखी है. लेकिन विभाग द्वारा अभी तक कोई जवाब नहीं दिया है. ऐसे में यूनियन का कहना है कि यदि हमारी मांगें पूरी नहीं हुई, तो कल रविवार रात 12 बजे से 108 व 104 एम्बुलेंस कर्मचारी अनिश्श्चतकाल के लिए कार्य बहिष्कार करेंगे.