ETV Bharat / state

बिहार में दून एक्सप्रेस से 102 जिंदा कछुआ बरामद, ऑपरेशन विलेप के तरह कार्रवाई

गया में फिर से कछुओं की बरामदगी हुई है. ऑपरेशन विलेप के तरह कार्रवाई की गई है. पढ़ें पूरी खबर

turtles recovered in Gaya
102 जिंदा कछुआ बरामद (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : December 19, 2025 at 7:53 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

गया : बिहार में तस्करों के खिलाफ एक्शन लगातार जारी है. जहां एक ओर बिहार पुलिस शराब तस्करों पर नकेल कस रही है. वहीं आरपीएफ भी ट्रेनों के जरिए हो रही तस्करी पर लगाम लगा रहा है. इसका उदाहरण गया में देखने को मिला.

गया में ऑपरेशन विलेप : बिहार के गया में फिर ऑपरेशन विलेप चला. इसके तहत दून एक्सप्रेस ट्रेन से 102 जीवित कछुओं की बरामदगी की गई है. कछुओं का अनुमानित मूल्य 51 लाख रुपए बतायी जाती है. आरपीएफ की कार्रवाई में यह सफलता मिली है. हफ्ते भर के भीतर यह दूसरी बार है, जब जिंदा कछुओं की बरामदगी हुई है. इसी सप्ताह पिछली दिनों 74 कछुआ की बरामदगी हुई थी. इस बार 102 जीवित कछुआ बरामद किए गए हैं.

turtles recovered in Gaya
कछुआ वन विभाग को सौंपा गया (ETV Bharat)

दून एक्सप्रेस के कोच एस 3 से हुई बारामदगी, तस्कर फरार : जानकारी के अनुसार आरपीएफ गया के सहायक उपनिरीक्षक पवन कुमार कई आरक्षी के साथ दलबल कार्रवाई में जुटे थे. गश्ती के दौरान ट्रेन संख्या 13010 दून एक्सप्रेस के कोच एस 3 में एक संदिग्ध तौर पर रखा हुआ झोला दिखा. इसके बाद जांच शुरू हुई. जांच के दौरान 102 कछुए झोला और पिट्ठू बैग से बरामद किए गए. वहीं कछुआ के संबंध में बैठे यात्री कुछ भी नहीं बता पाए.

वन विभाग को सौंपा गया कछुआ : इसके बाद सभी कछुआ को वन विभाग को बुलाकर सुपुर्द कर दिया गया. वन विभाग की रेंज अधिकारी आरती कुमारी को सभी 102 कछुए सही सलामत सुपुर्द कर दिए गए. आरपीएफ के प्रभारी निरीक्षक बनारसी यादव ने कहा है कि रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट गया रेल यात्रियों की सुरक्षा के साथ-साथ वन्य जीव संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है.

''दून एक्सप्रेस ट्रेन में कार्रवाई चली. इस दौरान 102 जीवित कछुआ को बरामद किया गया है, जिसका अनुमानित बाजार मूल्य 51 लाख रुपए बताया जाता है. केस दर्ज कर इस मामले में अग्रतर कार्रवाई की जा रही है.''- बनारसी यादव, प्रभारी निरीक्षक, आरपीएफ गया

ये भी पढ़ें :

कपड़ा लदे ट्रक में सैकड़ों कछुओं की तस्करी, यूपी से लाया जा रहा था बंगाल, गया में हुआ बरामद

खगड़िया में RPF की बड़ी कार्रवाई, 200 से ज्यादा जिंदा कछुओं के साथ UP के तीन तस्कर गिरफ्तार