ETV Bharat / state

कोटा में लापता हुए 10 साल के बच्चे की हत्या! सुनसान इलाके की झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

शव की हालत देखकर ऐसा लग रहा है कि बालक पर पत्थर से हमला किया गया है.

घटनास्थल पर भीड़
घटनास्थल पर भीड़ (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : May 27, 2026 at 7:13 AM IST

4 Min Read
Choose ETV Bharat

कोटा : शहर के रेलवे कॉलोनी थाना इलाके में लापता 10 वर्षीय नाबालिग का शव मिला है. नाबालिग अपने घर से गायब हो गया, जिसके बाद परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज करवाई थी. पुलिस इस मामले की पड़ताल कर रही थी कि इस दौरान झाड़ियों में नाबालिक का क्षत-विक्षत शव मिला है. इस पूरे मामले में पुलिस के आला अधिकारी, डॉग स्क्वायड और एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंची थी और नमूने लिए हैं. पुलिस के अनुसार नाबालिग के सिर पर भारी भरकम पत्थर मारकर उसकी हत्या की गई है. घटनास्थल पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुभाष चंद्र मिश्रा व पुलिस पुलिस उप अधीक्षक द्वितीय डॉ. पूनम चौहान सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी आए थे.

रेलवे कॉलोनी थाना अधिकारी रामस्वरूप मीणा ने बताया कि सोगरिया नई बस्ती में पेट्रोल पंप के पीछे किराए से रहने वाले रेलवे वर्कशॉप बॉडी रिपेयर शॉप में फिटर के पद पर कार्यरत कर्मचारी अमर सिंह ने मंगलवार सुबह अपने नाबालिग बच्चे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दी थी. उसने बताया था कि 10 वर्षीय बालक मयंक सोमवार को कहीं चला गया है, जो वापस नहीं लौटा. उसकी तलाश करने पर भी नहीं मिला है. इस पूरे मामले में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच पड़ताल की जा रही थी.

रेलवे कॉलोनी थाना अधिकारी रामस्वरूप मीणा (ETV Bharat Kota)

पढ़ें. पैसों के लालच में भाई बना कातिल, बीमा क्लेम व लोन विवाद के लिए बड़े भाई की हत्या की, गिरफ्तार

इसमें सामने आया कि नाबालिग के साथ एक अन्य लड़का भी नजर आया था. जब उसकी पड़ताल की गई तो उसकी निशानदेही पर मंगलवार देर रात को झाड़ियों के नजदीक से शव बरामद किया है. इस घटना की सूचना आला अधिकारियों को दी, जिसके बाद सभी मौके पर पहुंचे. मौके से साक्ष्य एकत्रित किए गए हैं. शव की हालत देखकर ऐसा लग रहा है कि बालक मयंक पर पत्थर से हमला किया गया है. इसके बाद जानवरों ने उसके शरीर को नोच लिया है. मुश्किल से शव को एकत्रित करके मोर्चरी में पहुंचाया गया है.

देर रात कार्मिकों ने शुरू किया विरोध : घटना की जानकारी मिलने के बाद रेलवे के कर्मचारी आक्रोशित हो गए. समाज के लोग भी मौके पर पहुंच गए. यह सभी वर्कशॉप गेट के सामने मंगलवार देर रात रेल प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे. मामले में जल्द से जल्द खुलासा करने की मांग की है. साथ ही रेलवे की खाली पड़ी जमीन से झाड़ियों को साफ कर फेंसिंग करने और रेलवे की खाली क्वाटर्स में अवैध रूप से रहने वाले बाहरी लोगों को हटाने की मांग की है.

मेडिकल बोर्ड से हुआ पोस्टमार्टम : रेलवे कॉलोनी थाना अधिकारी रामस्वरूप मीणा का कहना है कि इस मामले में हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया है. मामले में शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम हुआ है. फिलहाल किसी भी आरोपी को पकड़ा नहीं है, उसके साथ जा रहे लड़के के संबंध में भी पड़ताल की जा रही है. सीसीटीवी कैमरे में वह एक अन्य लड़के के साथ जाता दिख रहा था. शव पूरी तरह से क्षत-विक्षत अवस्था में मिला. हालांकि, पास में एक रक्त लगा हुआ पत्थर मिला है, हमने उसे भी जब्त कर लिया है.

पढे़ं. पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या कर खाटूश्यामजी दर्शन करने ​चला गया, तीन दिन बाद घर से बदबू आई तो खुला मामला, पति गिरफ्तार

मयंक मीणा के पिता अमर सिंह का कहना है कि मयंक जिस लड़के के साथ जा रहा था, उसे वह नहीं जानते थे. वह उनके घर के नजदीकी मानसिंह फार्म एरिया में रहता था. हर एंगल से इस मामले में जांच की जा रही है. मेडिकल बोर्ड से हो रहे पोस्टमॉर्टम में क्लियर होगा कि क्या मामला है. उनका किसी से कोई झगड़ा नहीं था. बेटे के भी किसी तरह के कोई गलत शौक नहीं थे.

फर्स्ट डिवीजन पास हुआ था मयंक : अमर सिंह मीणा ने बताया कि घर में चार सदस्य रहते थे, जिनमें उनकी पत्नी रीना और छोटा बेटा हर्ष भी था. सोमवार के दिन 25 मई को हुए सुबह 11 बजे ड्यूटी से आ गए थे और दोपहर में साथ में खाना खाया था. वह 1 बजे सो गए थे इसके बाद उनका बेटा मयंक 2 बजे के आसपास निकल गया था. वापस नहीं आने पर ही उन्होंने जांच पड़ताल शुरू की थी. इस मामले में मंगलवार रात को पुलिस ने आकर ही उन्हें सूचना दी कि बेटे की बॉडी मिली है. उनका बेटा कक्षा 6 में पढ़ता था. हाल ही में उसकी कक्षा 5 का रिजल्ट आया था, जिसमें फर्स्ट डिवीजन पास हुआ था.