ETV Bharat / state

रायबरेली में गलत इलाज से कोमा में गई 10 साल की बच्ची, परिजनों ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार, निजी अस्पताल अवैध घोषित

ईएनटी डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप, जांच टीम का गठित.

रायबरेली में डॉक्टर बना हैवान!
रायबरेली में डॉक्टर बना हैवान! (Photo Credit: ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : July 7, 2026 at 8:07 AM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

रायबरेली: रायबरेली में ईएनटी सर्जन पर ऑपरेशन के दौरान लापरवाही का आरोप लगा है. परिजनों का आरोप है कि, ऑपरेशन के दौरान लापरवाही हुई. जिसके चलते उनकी बच्ची कोमा में चली गई. फिलहाल लखनऊ के अपोलो हॉस्पिटल में बच्ची का इलाज चल रहा है.

परिजनों का आरोप: ईएनटी सर्जन अमित सिंह ने 29 जून को अपने निजी हॉस्पिटल शाश्वत नर्सिंग होम में 10 साल की बच्ची के टॉन्सिल्स का ऑपरेशन किया था. बच्ची के पिता शरद कुमार सिंह ने बताया कि, 10 वर्षीय बेटी शिवानी सिंह की 30 जून को ऑपरेशन के दौरान हालत बिगड़ गई.

dd (ddd)

बच्ची को समय पर उचित उपचार और आपातकालीन सुविधाएं नहीं मिलीं, जिसके बाद उसे लखनऊ के अपोलो अस्पताल रेफर किया गया. जहां वह कोमा की स्थिति में भर्ती है. - शरद कुमार सिंह, शिवानी के पिता

न्याय की गुहार: परिजनों ने सरकार से इस मामले में इंसाफ की मांग की है. साथ ही डॉक्टर को कड़ी सजा देने की गुहार लगाई. पीड़ित परिवार ने जिलाधिकारी को शिकायत देकर मामले की निष्पक्ष जांच और अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.

गलत इलाज से कोमा में गई शिवानी सिंह
गलत इलाज से कोमा में गई शिवानी सिंह (Photo Credit: ETV Bharat)

एक बच्ची की इलाज में लापरवाही का मामला सामने आया है. उसके टॉन्सिल का ऑपरेशन था. परिजनों ने कहा कि, डॉक्टर ने ऑपरेशन में लापरवाही की थी. इस मामले में जांच टीम गठित की गई है. - राम अवतार, सिटी मजिस्ट्रेट

एक्शन में स्वास्थ्य विभाग: परिजनों की शिकायत के बाद प्रशासन ने कार्रवाई के संकेत दिए हैं. सिटी मजिस्ट्रेट ने जांच के आदेश दिए हैं. इसके अलावा चिकित्सा अधिकारी ने भी निष्पक्ष कार्रवाई की बात कही है.

गलत इलाज के बाद अस्पताल अवैध घोषित
गलत इलाज के बाद अस्पताल अवैध घोषित (Photo Credit: ETV Bharat)

जिले में शाश्वत नर्सिंग होम में बच्चे का टांसिल का ऑपरेशन हुआ था. इसके बाद बच्चे की तबीयत बिगड़ गई. वह लखनऊ अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती है. इस प्रकरण में जांच कराई जा रही है. जिस भी स्तर पर कोई लापरवाही मिलेगी. उस पर कार्रवाई की जाएगी- नवीन चंद्र, सीएमओ

निजी अस्पताल अवैध घोषित: शाश्वत अस्पताल के बाहर नोटिस भी लगा दिया गया है. जिसमे लिखा गया कि, शाश्वत नर्सिंग होम निकट फाउंटेन पार्क जेल रोड इंदिरा नगर रायबरेली नौदानिक स्थापन ( क्लिनिकल स्टेब्लिसमेन्ट ) में मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में पंजीकृत नही है. इसलिये यहां पर कोई भी मरीज किसी तरह की कोई भी जांच न कराएं. किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटित होती है, तो वह स्वयं जिम्मेदार होगा.

यह भी पढ़ें: रायबरेली जिला अस्पताल में नर्स की वर्दी पहनकर रौब झाड़ती थी सफाई कर्मी पिंकी, युवक को लात मारने पर सस्पेंड

यह भी पढ़ें: आयशा ने बिजनेस से बदली किस्मत, दूसरी महिलाओं को भी बना रहीं आत्मनिर्भर