ETV Bharat / state

रांची में 10 सब इंस्पेक्टरों की हुई पोस्टिंग, त्वरित योगदान देने का निर्देश जारी

रांची एसएसपी ने 10 सब-इंस्पेक्टरों की पोस्टिंग विभिन्न थानों में की है. इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है.

Sub Inspectors Posted in Ranchi
प्रतीकात्मक तस्वीर. (ETV BHARAT)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : April 9, 2026 at 2:40 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

रांचीः राजधानी रांची के थानों में मैनपावर बढ़ाने का प्रयास लगातार जारी है. इस क्रम में रांची के सीनियर एसपी राकेश रंजन ने पुलिस लाइन से 10 दारोगा की पोस्टिंग रांची के विभिन्न थानों में की है. इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है.

अनुसंधान में आएगी तेजी

रांची के सीनियर एसपी राकेश रंजन ने पुलिस लाइन में पदस्थापित 10 सब इंस्पेक्टर स्तर के अफसरों को रांची के विभिन्न थानों में पोस्टिंग की है. अनुसंधान की गति को तेज करने के साथ-साथ थानों में मैनपावर बढ़ाने को लेकर यह पोस्टिंग की गई है. इनमें तीन महिला सब इंस्पेक्टरों की पोस्टिंग भी थानों में की गई है. थानों में मैनपावर बढ़ने से बेहतर पुलिसिंग भी संभव हो सकेगा.

कौन कहां गया

  • दिवाकर कुमार सिंह -सुखदेवनगर थाना, रांची
  • संतोष कुमार यादव - सुखदेवनगर थाना, रांची
  • लूसी रानी - सुखदेवनगर थाना, रांची
  • गोल्डी भगत - धुर्वा थाना, रांची
  • उपेंद्र कुमार दास -पंडरा थाना, रांची
  • स्वरूप भंडारी - अरगोड़ा थाना, रांची
  • दीपक कुमार सिन्हा -लालपुर थाना, रांची
  • सरोज बिरुवा -लालपुर थाना, रांची
  • अनुज प्रसाद यादव -चान्हो थाना, रांची
  • भवेश कुमार रवानी -नगड़ी थाना, रांची

तुरंत योगदान देने का निर्देश

थानों में पोस्टिंग देने के बाद यह निर्देश भी जारी किया गया है कि सभी पुलिस पदाधिकारी तत्काल प्रभाव से अपने-अपने स्थान में योगदान दें और नव प्रतिस्थापन का प्रतिवेदन समर्पित करें.

ये भी पढ़ें-

रिस्पॉन्स टाइम को बेहतर करने में जुटी रांची पुलिस, पेट्रोलिंग और मॉनिटरिंग सिस्टम को दी जा रही मजबूती

पेपरलेस की दिशा में झारखंड पुलिस, ईमेल और व्हाट्सएप पर भेजा जाएगा समन और वारंट!

झारखंड पुलिस मुख्यालय ने जारी किए निर्देश, पेंडिंग जन शिकायतों पर करें त्वरित कार्रवाई