WPL 2027 का फुल शेड्यूल जारी, जानें कब और कहां होगा मुकाबला?
WPL 2027 की शुरुआत 14 जनवरी को RCB और MI के मुकाबले से होगी, जबकि फाइनल मैच 7 फरवरी को खेला जाएगा.

Published : November 5, 2026 at 12:21 PM IST
WPL 2027 Schedule: भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने WPL 2027 का मिनी ऑक्शन खत्म होने के एक हफ्ते बाद ही फिक्सचर समेत पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है. टूर्नामेंट के पांचवें सीजन की शुरुआत 14 जनवरी को वडोदरा में होगी और फाइनल मैच 7 फरवरी को मुंबई में खेला जाएगा. WPL 2027 का पहला मुकाबला मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और दो बार की विजेता मुंबई इंडियंस (MI) के बीच खेला जाएगा.
लीग में कुल 22 मैच खेले जाएंगे. प्लेऑफ सहित सभी मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होंगे. शुरू के 11 मैच वडोदरा के बड़ौदा क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) स्टेडियम में और आखिरी के 11 मैच मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले जाएंगे. खास बात ये है कि ये दोनों मैदान ICC महिला चैंपियंस ट्रॉफी के पहले सीरीज के लिए भी वेन्यू होंगे. यह टूर्नामेंट WPL फाइनल के एक हफ्ते बाद, 14 से 28 फरवरी तक खेला जाएगा.
WPL का फॉर्मेट
WPL में कुल पांच टीमें हैं. लीग स्टेज में ये पांचों टीमें एक-दूसरे के खिलाफ दो-दो मैच खेलेंगी. पॉइंट्स टेबल में टॉप पर रहने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंच जाएगी. जबकि दूसरे और तीसरे नंबर पर रहने वाली टीमें 'एलिमिनेटर' में आमने-सामने होंगी, और इस मैच की विजेता टीम 7 फरवरी को होने वाले फाइनल में जगह बनाएगी.
https://t.co/oCvsjHgcKb
— Women's Premier League (WPL) (@wplt20) November 4, 2026
WPL 2027 का पूरा शेड्यूल
बड़ौदा क्रिकेट एसोसिएशन में होने वाले मैच
14 जनवरी: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम मुंबई इंडियंस
15 जनवरी: गुजरात जायंट्स बनाम यूपी वारियर्स
16 जनवरी: दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
17 जनवरी: यूपी वारियर्स बनाम मुंबई इंडियंस
18 जनवरी: गुजरात जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स
19 जनवरी: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम यूपी वारियर्स
20 जनवरी: गुजरात जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस
21 जनवरी: यूपी वारियर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स
22 जनवरी: गुजरात जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
23 जनवरी: दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस
24 जनवरी: यूपी वारियर्स बनाम गुजरात जायंट्स
मुंबई (ब्रेबोर्न स्टेडियम) में होने वाले मैच
26 जनवरी: मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
27 जनवरी: दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात जायंट्स
28 जनवरी: मुंबई इंडियंस बनाम यूपी वारियर्स
29 जनवरी: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स
30 जनवरी: मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात जायंट्स
31 जनवरी: यूपी वारियर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
1 फरवरी: मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स
2 फरवरी: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात जायंट्स
3 फरवरी: दिल्ली कैपिटल्स बनाम यूपी वारियर्स
5 फरवरी: एलिमिनेटर
7 फरवरी: फाइनल

