ETV Bharat / sports

WPL 2026 के पहले रोमांचक मुकाबले में आरसीबी ने मुंबई को 3 विकेट से हराया, आखिरी ओवर में 18 रन नहीं बचा पाई मुंबई

wpl 2026: महिला प्रीमियर लीग के उद्धाटन मैच में मुंबई इंडियंस को आखिरी गेंद पर हार सामना करना पड़ा.

Match between Mumbai Indians and Royal Challengers Bangalore
मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुकाबला (@wplt20)
author img

By ETV Bharat Sports Team

Published : January 9, 2026 at 7:15 PM IST

|

Updated : January 9, 2026 at 11:34 PM IST

4 Min Read
Choose ETV Bharat

मुंबई : महिला प्रीमियर लीग के चौथे संस्करण (WPL 2026) का शुभारंभ शुक्रवार को हो गया. पहले मैच में मुंबई के डॉ. डीवाई पाटिल स्टेडियम में हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली मुंबई इंडियंस का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से हुआ. इस मैच में आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया.

मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 154 रन बनाए और आरसीबी के जीत के लिए 155 का टारगेट दिया. टारगेट का पीछा करते हुए 65 पर पांच विकेट गिरने के बाद आरसीबी ने शानदार वापसी की और मैच को आखिरी गेंद पर चौका लगाकर अपने नाम कर लिया.

नादिन डी क्लर्क ने हारी हुई बाजी पलटी
आरसीबी की तरफ से नादिन डी क्लर्क ने मैच जिताओ पारी खोली, उन्होंने 44 गेंदों पर 63 रनों की जबरदस्त पारी खेली, जिसमें 7 चौके और दो छक्के शामिल थे. आखिरी ओवर में आरसीबी को जीत के लिए 18 रनों की जरूरत थी, इसके बावजूद आरसीबी खिलाड़ी डी क्लर्क ने आखिरी चार गेंदों पर 6,4,6,4 रन मार कर हारा हुआ मैच जिता दिया.

डी क्लर्क के अलावा कप्तान स्मृति मंधाना 13 गेंद में 18 रन, ग्रेस हैरिस ने 12 गेंद में 25 रन, हेमलता ने 12 गेंद में 7, ऋचा ने 6 गेंद में 6, राधा ने एक रन और अरुंधती रेड्डी ने 25 गेंद में 20 रन बनाए.

इससे पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत धीमी रही. टीम ने पांचवें ओवर में ही पहला विकेट गंवा दिया.अमेलिया केर 15 गेंद में 4 रन ही बना सकीं. बेल ने उन्हें आउट किया. ब्रंट ने तीन गेंद में चार बनाए. कमलिनी 32 रन बनाकर आउट हुईं. श्रेयंका ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया. कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 17 गेंद में 20 रन बनाए. सजना ने 25 गेंद में ताबड़तोड़ 45 रन की पारी खेली. निकोला कैरी 29 गेंद में 40 रन बनाकर आउट हुईं.

मुकाबले के लिए मुंबई इंडियंस की टीम में हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जी कमलिनी, नैट साइवर-ब्रंट, अमेलिया केर, अमनजोत कौर, निकोला कैरी, पूनम खेमनार, शबनीम इस्माइल, संस्कृति, एस सजना, सैका इशाक शामिल हैं.

वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से स्मृति मंधाना (कप्तान), ग्रेस हैरिस, डी हेमलता, ऋचा घोष, राधा यादव, नादिन डी क्लर्क, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, प्रेमा रावत, लिन्से स्मिथ, लॉरेन बेल खेल रही हैं.

बता दें कि मुंबई इंडियंस दो बार की चैम्पियन है, जबकि आरसीबी ने एक बार डब्ल्यूपीएल जीता है. मुंबई इंडियंस तो मौजूदा चैम्पियन है और वो अपना खिताब बचाने के उद्देश्य से इस सीजन में उतरी है.

RCB में 4 विदेशी खिलाड़ियों का डेब्यू
इस मैच में स्मृति मंधाना की टीम के लिए जो चार विदेशी खिलाड़ी खेल रहे हैं वो सभी अपना डेब्यू आरसीबी के लिए कर रही हैं. इनमें लॉरेन बैल, ग्रेस हैरिस, लिंसे स्मिथ और नादिन डी क्लर्क के नाम शामिल हैं. वहीं मुंबई इंडियंस के लिए हेली मैथ्यूज ये मैच तबीयत ठीक नहीं होने की वजह से नहीं खेल रही हैं, जिसके चलते वो टीम का हिस्सा नहीं बन सकीं.

विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में मिस यूनिवर्स 2021 हरनाज कौर संधू के प्रेरणादायक भाषण के बाद अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज ने स्टेज संभाला लिया है.

‘यार ना मिले’ पर थिरकीं जैकलीन फर्नांडीज
बॉलीवुड स्टार जैकलीन फर्नांडीज ने भारतीय फिल्मों के अपने कुछ गानों पर परफॉर्म किया. जैकलीन फर्नांडीज अपनी डांसर्स की टीम के साथ स्टेज पर आईं. उन्होंने बॉलीवुड फिल्म ‘किक’ के मशहूर गाने ‘यार ना मिले’ पर डांस किया.

ये भी पढ़ें

WPL 2026: नए कप्तान और नए जोश के साथ आज से शुरू होगा विमेंस प्रीमियर लीग, जानें टूर्नामेंट से जुड़ी हर छोटी बड़ी डिटेल

Last Updated : January 9, 2026 at 11:34 PM IST