शतरंज की दुनिया में सनसनी: 12 साल के बच्चे ने वर्ल्ड चैंपियन गुकेश को दी मात
D Gukesh Shocking Defeat: वर्ल्ड ब्लिट्ज चेस चैंपियनशिप में 12 साल के बच्चे ने डी गुकेश को हराकर चौंका दिया.

Published : December 30, 2025 at 4:22 PM IST
हैदराबाद: किसी को भी ये उम्मीद नहीं थी की चेस वर्ल्ड चैंपियन एक दिन 12 साल के बच्चे से भी हार जाएगा. लेकिन ऐसा रूस के 12 वर्षीय चेस मास्टर सर्गेई स्क्लोकिन ने कर दिखाया. उन्होंने कतर की राजधानी दोहा में चल रही वर्ल्ड ब्लिट्ज चेस चैंपियनशिप 2025 में चेस के वर्ल्ड चैंपियन डी गुकेश को हराकर चौंका दिया है.
गुकेश ऑन पेपर बहुत मजबूत थे
इस मैच से पहले ये दावा किया जा रहा था की गुकेश मैच को आसानी से जीत लेंगे, क्योंकि ऑन पेपर गुकेश बहुत मजबूत दिख रहे थे. उनकी मौजूदा विश्व चैंपियन की ब्लिट्ज रेटिंग 2628 है जबकि स्क्लोकिन की रेटिंग लगभग 2400 है.
दोनों खिलाड़ियों के बीच रैंकिंग में इतने बड़े अंतर के बावजूद मुकाबला बराबरी का था. मैच में निर्णायक पल 70वीं चाल पर आया. जब गुकेश काले मोहरों से खेल रहे थे, और उनके पास घड़ी में सिर्फ आठ सेकंड बचे थे. दूसरी ओर, स्क्लोकिन के पास 13 सेकंड थे.
12-year-old FM Sergey Skolkin takes down World Champion D Gukesh in World Blitz Championship
— ChessBase India (@ChessbaseIndia) December 29, 2025
.
.
Edit: Tushar Damor
Video: @adityasurroy21#chess #chessbaseindia pic.twitter.com/I7Bdj3mj9d
12 वर्षीय खिलाड़ी की चाल में फेंस गुकेश
उस समय, 12 वर्षीय रूसी खिलाड़ी ने ऐसी चाल चली की गुकेश फंस गए और मैच ड्रॉ कराने के बजाए खेल को आगे बढ़ने के लिए एक जोखिम भरी चाल चली. जो गुकेश को मैच हारने से नहीं बचा सकी और आखिर में गुकेश की मैच में पोजीशन खराब होती चली गई, जिसकी वजह से उन्होंने स्क्लोकिन से हार मान ली.
वर्ल्ड रैपिड शतरंज चैंपियनशिप
बता दें कि इससे पहले गुकेश ने वर्ल्ड रैपिड शतरंज चैंपियनशिप खेला था, जिसमें वो 20वें स्थान पर रहे थे. इस चैंपियनशिप में उन्होंने छह गेम जीत और दो में हार मिली थी. रैपिड चैंपियनशिप में मैग्नस कार्लसन ने गोल्ड मेडल जीता था, जबकि भारत के अर्जुन एरिगैसी और कोनेरू हम्पी ने कांस्य पदक जीता.
टूर्नामेंट से पहले, गुकेश ने कहा था कि क्लासिकल शतरंज उनका सबसे मजबूत फॉर्मेट है. उन्होंने रैपिड और ब्लिट्ज इवेंट्स को बिना किसी दबाव के प्रयोग करने और खेलने के मौकों के तौर पर बताया था.

