ETV Bharat / sports

5 घंटा 15 मिनट! जोकोविच ने जीता विंबलडन के इतिहास का सबसे लंबा क्वार्टरफाइनल

Novak Djokovic Wimbledon 2026: नोवाक जोकोविच विंबलडन 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं, जहां उनका सामना जैनिक सिनर से होगा.

नोवाक जोकोविच
नोवाक जोकोविच (AP)
author img

By ETV Bharat Sports Team

Published : July 8, 2026 at 4:17 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

लंदन: सर्बिया के स्टार खिलाड़ी नोवाक जोकोविच 39 साल की उम्र में भी टेनिस की दुनिया में अपना दबदबा बनाए रखा है. उन्होंने विंबलडन 2026 के क्वार्टर फाइनल में कनाडा के फेलिक्स ऑगर-अलियासिम को हराया.

5 घंटा 15 मिनट तक चले इस कड़े मुकाबले में जोकोविच ने 25 साल वर्षीय फेलिक्स को 7-6 (10), 3-6, 6-3, 6-7 (4), 7-6 (4) से हराया. इसके साथ ये मैच टूर्नामेंट के इतिहास का सबसे लंबा क्वार्टर फाइनल मैच बन गया.

इस ऐतिहासिक जीत के सात सात बार के विंबलडन चैंपियन नोवाक जोकोविच ने अपने 55वें ग्रैंड स्लैम सेमीफाइनल और लगातार आठवें विंबलडन सेमीफाइनल में जगह बनाई. इसके अलावा जोकोविच ने रिकॉर्ड 15वीं बार विंबलडन सेमीफाइनल में प्रवेश किया.

39 साल और 51 दिन की उम्र में, जोकोविच 'ओपन एरा' में सेमीफाइनल में पहुंचने वाले दूसरे सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं. उनसे पहले ऑस्ट्रेलिया के केन रोजवाल ने 1974 में टूर्नामेंट के फाइनल के समय 39 साल और 246 दिन की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की थी.

24 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन जोकोविच ने विंबलडन में 107 मैच जीत लिए हैं. उन्होंने टूर्नामेंट के चौथे दौर में रोमन सफियुलिन को हराकर रोजर फेडरर के 105 जीत के पिछले पुरुष रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया था. अब वह 2023 के बाद अपने पहले विंबलडन ख़िताब से केवल दो जीत दूर हैं.

जोकोविच का सामना अब शुक्रवार को सिनर से होगा. यह पिछले साल के सेमीफाइनल जैसा ही मुकाबला होगा, जब इटैलियन खिलाड़ी ने सीधे सेटों में जीत हासिल करके जोकोविच के रिकॉर्ड 25वें मेजर खिताब और आठवें विंबलडन ताज के सपने को रोक दिया था और बाद में ट्रॉफी जीती थी.

इससे पहले जोकोविच को 2023 और 2024 विंबलडन के फाइनल में कार्लोस अल्काराज से हार मिली थी और पिछले साल सेमीफाइनल में सिनर से हारकर बाहर होना पड़ा था.