WFI का बड़ा फैसला, ओलंपिक पदक विजेता पर से निलंबन हटाने का दिया आदेश
Aman Sehrawat suspension: कुश्ती महासंघ ने अमन सहरावत और नेहा सांगवान को नियमों का उल्लंघन करने पर निलंबित कर दिया था.

Published : November 15, 2025 at 10:51 AM IST
हैदराबाद: ओलंपिक पदक विजेता अमन सहरावत और जूनियर पहलवान नेहा सांगवान को उस समय बड़ी राहत मिली, जब भारतीय कुश्ती महासंघ ने दोनों पहलवानों पर से निलंबन हटाने का दिया आदेश दे दिया. इसके साथ ही उन्हें प्रो रेसलिंग लीग की नीलामी में भाग लेने की अनुमति भी मिल गई, लेकिन भविष्य में किसी भी उल्लंघन के लिए कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है.
एक साल का लगा था बैन
बता दें कि कुश्ती महासंघ ने इस साल की शुरुआत में प्रमुख अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप में अपने वर्ग में अधिक वजन होने के कारण एख साल तक के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया था. पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले अमन को सितंबर में विश्व चैंपियनशिप के दौरान अधिक वजन होने के कारण निलंबित कर दिया गया था, जबकि नेहा को अगस्त में जूनियर विश्व चैंपियनशिप से अयोग्य घोषित किए जाने के बाद कार्रवाई का सामना करना पड़ा था.
On This Day, Aman Sehrawat Creates History!
— The Khel India (@TheKhelIndia) August 9, 2025
- He became the Youngest Ever Olympic Medalist for India at just 21 years! 🥉
pic.twitter.com/ertAxIzJPe
पहलवानों को वजह बताओ नोटिस
इस के बाद दोनों पहलवानों को वजह बताओ नोटिस भी भेजा गया. जिसका खिलाड़ियों ने जवाब भी दिया. डब्ल्यूएफआई के अनुसार, पहलवानों ने अपने जवाब में इस घटना को अपनी पहली गलती बताया और महासंघ को आश्वासन दिया कि इस तरह के उल्लंघन दोबारा नहीं होंगे. इसके बाद डब्ल्यूएफआई अनुशासन समिति ने खिलाड़ियों के जवाबों की जांच की और उनके अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन को देखते हुए उनके प्रति नरम रुख अपनाने की सिफारिश भी की.
महासंघ ने चेतावनी भी दी
जिसके बाद डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने उनके निलंबन को हटाने और उन्हें भविष्य की सभी प्रतियोगिताओं में भाग लेने की अनुमति देने का आदेश जारी किया. हालांकि, महासंघ ने चेतावनी दी कि भार प्रबंधन या अनुशासन से संबंधित किसी भी अपराध को दोहराने पर कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी.

