ETV Bharat / sports

विराट कोहली का 38वां जन्मदिन और सचिन तेंदुलकर की सच होती भविष्यवाणी

Virat Kohli's 38th Birthday: सचिन तेंदुलकर के बाद अब विराट कोहली वर्ल्ड क्रिकेट का इतिहास फिर से लिख रहे है.

विराट कोहली का 38वां जन्मदिन
विराट कोहली का 38वां जन्मदिन (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Sports Team

Published : November 5, 2026 at 10:17 AM IST

|

Updated : November 5, 2026 at 10:27 AM IST

6 Min Read
Choose ETV Bharat

Virat Kohli's Birthday: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली, जिन्हें वर्ल्ड क्रिकेट के इतिहास का सबसे महान बल्लेबाज माना जाता है और जो लाखों प्रशंसकों के लिए प्रेरणा हैं, आज (5 नवंबर) अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं. फैंस उनको सोशल मीडिया पर शुभकानाएं दे रहे हैं और दुआ भी दे रहे हैं कि कोहली का बल्ला इसी तहर से गरजता और चमकता रहे. कोहली इस समय न्यूजीलैंड में हैं. जहीं उन्होंने 4 नवंबर को, अपन जन्मदिन से एक दिन पहले भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के फिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच शानदार 74 रनों की पारी खेलकर जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई, और अपने जन्मदिन को खास बना दिया.

सचिन की भविष्यवाणी सच
सचिन के बाद विराट भारतीय क्रिकेट में एक ऐसा नाम है जो दशकों तक याद रखा जाएगा. सचिन ने विराट कोहली के क्रिकेट करियर के शुरुआत में ही इस बात की भविष्यवाणी कर दी थी की अगर मेरा कोई रिकॉर्ड तोड़ सकता है तो वो विराट कोहली और रोहित शर्मा ही है. आज मास्टर ब्लास्ट की कई साल पहले कही हुई वो बात सच साबित हो रही है. कोहली एक एक करके सचिन का रिकॉर्ड तोड़ते जा रहे हैं. हाल ही में उन्होंनें वनडे क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्याद चेस करते हुए सचिन के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. इसी सीरीज में वो न्यूजीलैंड में सचिन तेंदुलकर के एक और रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब हैं. अगर वो 139 रन बना लेते हैं तो वो न्यूजीलैंड में सचिन के सबसे ज्यादा रन (652 रन) को पीछे छोड़ देंगे.

कोहली का जलवा बरकरार
कोहली के वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने का विश्व रिकॉर्ड रखने वाले विराट कोहली, इंटरनेशल क्रिकेट में 86 शतकों के साथ सचिन तेंदुलकर के बाद दुनिया में दूसरे स्थान पर हैं और सचिन के 100 शतक से केवल 14 शतक दूर हैं.

कोहली T20 इंटरनेशनल और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं. लेकिन क्रिकेट के प्रति उनका जुनून खत्म नहीं हुआ है. यही कारण है कि वो आज भी वनडे क्रिकेट में अपनी शानदार बल्लेबाजी और बेहतरीन फिटनेस के दम पर दुनिया में राज कर रहे हैं. फिलहाल, उनका पूरा ध्यान भारत के लिए 2027 का वनडे वर्ल्ड कप जीतने पर है.

विराट कोहली
विराट कोहली (IANS)

कोहली का क्रिकेट करियर उपलब्धियों से भरा रहा है. उनके आंकड़े - अब तक खेले गए 317 वनडे मैचों में 58.79 के शानदार औसत से बनाए गए 15,109 रन - विश्व क्रिकेट में उनके दबदबे को बखूबी बयां करते हैं. उन्होंने न केवल व्यक्तिगत उपलब्धियां हासिल की हैं, बल्कि भारतीय टीम को कई ऐतिहासिक ट्रॉफियां जिताने में भी अहम भूमिका निभाई है. 2011 वनडे वनडे कप, 2013 चैंपियंस ट्रॉफी, 2024 T20 वर्ल्ड कप और 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली भारतीय टीम में विराट कोहली का योगदान बहुत बड़ा रहा है.

विराट कोहली की उपलब्धियों पर एक नजर
वर्ल्ड क्रिकेट में विराट कोहली की उपलब्धियां कोई मामूली बात नहीं हैं. अपनी अद्भुत प्रतिभा और अथक मेहनत के दम पर उन्होंने क्रिकेट के इतिहास में अपना नाम दर्ज कराया है. आज उनके 38वें जन्मदिन के मौके पर, आइए उनके पूरे क्रिकेट करियर की कुछ सबसे महत्वपूर्ण उपलब्धियों पर एक नजर डालते हैं.

वन-डे इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा शतक
विराट कोहली के नाम ODI क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा शतक लगाने का विश्व रिकॉर्ड है. उन्होंने 'मास्टर ब्लास्टर' सचिन तेंदुलकर के पिछले रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है, जिन्होंने 49 शतक लगाए थे.

वनडे में नंबर-3 पर 13 हजार रन
विराट कोहली वनडे क्रिकेट इतिहास में नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए 13000 रनों का आंकड़ा पार करने वाले इकलौते खिलाड़ी है. उन्होंने ये बड़ी उपलब्धि हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ हासिल की है.

विराट कोहली
विराट कोहली (IANS)

सबसे तेज 13,000 और 15,000 वनडे रन
विराट कोहली ने ODI क्रिकेट में सबसे तेजी से 8,000, 9,000, 10,000, 11,000, 12,000, 13,000, 14,000 और 15,000 रन पूरे करने वाले खिलाड़ी हैं. गौरतलब है कि उन्होंने सचिन तेंदुलकर और रिकी पोंटिंग जैसे दिग्गजों के रिकॉर्ड तोड़कर ये उपलब्धियां हासिल की हैं.

इंटरनेशनल क्रिकेट में 86 शतक
विराट कोहली ने इंटरनेशनल क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट - टेस्ट, ODI और T20I - में कुल 86 शतक लगाए हैं. सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में वह सचिन तेंदुलकर (100 शतक) के बाद दुनिया में दूसरे नंबर पर हैं.

T20 वर्ल्ड कप में 'मैन ऑफ द सीरीज'
विराट कोहली ICC T20 वर्ल्ड कप के इतिहास में इकलौते ऐसे क्रिकेटर हैं, जिन्होंने दो बार (2014 और 2016 में) 'मैन ऑफ द सीरीज' का अवॉर्ड जीता है. यह इस बात का सबूत है कि वह वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंटों में, भारी दबाव के बावजूद, कितना शानदार प्रदर्शन कर सकते हैं.

ICC टूर्नामेंटों में जीत
विराट कोहली ने ICC टूर्नामेंटों में कई ट्रॉफियां जीती हैं. उन्होंने ICC के सभी प्रमुख 'व्हाइट-बॉल' टूर्नामेंट जीते हैं, जिनमें ICC वनडे वर्ल्ड कप (2011), चैंपियंस ट्रॉफी (2013, 2025) और T20 वर्ल्ड कप (2024) शामिल हैं. हालांकि, ध्यान देने वाली बात यह है कि उन्होंने ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) की ट्रॉफी नहीं जीती है.

विराट कोहली
विराट कोहली (IANS)

टेस्ट क्रिकेट में दोहरे शतक
विराट कोहली ने भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान के तौर पर 7 दोहरे शतक लगाए हैं. इसके साथ ही, इंटरनेशनल टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में कप्तान के रूप में सबसे ज्यादा दोहरे शतक लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड उनके नाम है.

IPL में दबदबा
विराट कोहली, जो IPL के पहले सीजन से ही लगातार रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेल रहे हैं, अब तक 283 मैच खेल चुके हैं. उन्होंने 9,336 रन बनाए हैं, जिनमें 9 शतक और 68 अर्धशतक शामिल हैं. इसके साथ ही, वे न केवल IPL में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी के तौर पर, बल्कि सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी के तौर पर भी अपना दबदबा बनाए हुए हैं. वे IPL के इतिहास में 9,000 रन का आंकड़ा पार करने वाले इकलौते खिलाड़ी भी हैं.

इस तरह, विराट कोहली ने क्रिकेट की दुनिया में कई उपलब्धियां हासिल की हैं. पिछले 15 सालों से ज्यादा समय से वे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी सफलताओं की जो कहानी लिख रहे हैं, वह अभी भी जारी है. उपलब्धियों के 'किंग' विराट कोहली को उनके 38वें जन्मदिन पर बहुत-बहुत बधाई! उम्मीद है कि वे आगे भी कई और उपलब्धियां हासिल करेंगे और क्रिकेट के इतिहास में अपना साम्राज्य और बढ़ाएंगे.

ये भी पढ़ें

IND vs NZ: चेज मास्टर कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का महारिकॉर्ड, 1 रन से बच गया पोंटिंग का रिकॉर्ड

विराट कोहली ने IND vs NZ मैच में हासिल की बड़ी उपलब्धि, ऐसा करने वाले बने दुनिया के पहले बल्लेबाज

Last Updated : November 5, 2026 at 10:27 AM IST