ETV Bharat / sports

किंग कोहली के साथ चिन्नास्वामी में होगी क्रिकेट की वापसी, VHT से पहले सभी रास्ते हुए साफ

Virat Kohli को उनके फैंस एक बार फिर खेलते हुए देखेंगे. वो भारत के घरेलू टूर्नामेंट में एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेलते हुए नजर आएंगे.

Virat Kohli
विराट कोहली (IANS)
author img

By ETV Bharat Sports Team

Published : December 13, 2025 at 8:52 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

हैदराबाद: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के साथ समाप्त हुई वनडे सीरीज में कमाल का प्रदर्शन किया. उन्होंने बल्ले के साथ 2 शतक और अर्धशतक लगाकर भारत को 2-1 से सीरीज जीतने में अहम भूमिका निभाई. विराट के बल्ले दो शतक और 1 अर्धशतक के साथ 302 रन बनाए और प्लेयर ऑफ द सीरीज बने. विराट ने रांची में 135, रायपुर में 102 और विशाखापत्तनम में 65 रनों की पारी खेली.

विजय हजारे में विराट कोहली की वापसी
अब विराट कोहली के भारत के 50 ओवर फॉर्मेट वाले घरेलू टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी (VHT) में खेलने की उम्मीद है. विराट इस टूर्नामेंट में वापसी कर रहे हैं. विराट के अपने सभी मैच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेलने की संभावना है. ऐसा इसलिए है क्योंकि कर्नाटक राज्य क्रिकेट एसोसिएशन (KSCA) के नए चुने गए प्रमुख वेंकटेश प्रसाद को चुनाव के बाद राज्य सरकार से स्टेडियम में फिर से मैच आयोजित करने की मंजूरी मिल गई है.

आपको बता दें कि आईपीएल 2025 का खिताब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने पहली बार जीता था. इस जीत के जश्न के दौरान हुई भगदड़ के बाद कर्नाटक सरकार द्वारा घटना की जांच के लिए नियुक्त जस्टिस जॉन माइकल डी'कुन्हा आयोग ने स्टेडियम को 'बड़े पैमाने के आयोजनों के लिए अनुपयुक्त' घोषित कर दिया था. अब इससे निजात मिलती हुई नजर आ रही है.

जून में हुई उस भगदड़ के बाद से इस मैदान पर कोई भी टॉप-फ्लाइट क्रिकेट मैच नहीं हुआ है, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई थी और कई खिलाड़ी घायल हो गए थे. यहां पर आईसीसी महिला वनडे विश्व कप के मैच भी आयोजित नहीं किए गए थे. इसके साथ ही KSCA की महाराजा ट्रॉफी अगस्त में मैसूर में शिफ्ट कर दी गई थी. अब चिन्नास्वामी के फैंस के लिए राहत की खबर सामने आ रही है.

चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेलेंगे विराट
चिन्नास्वामी स्टेडियम में फिर से मैच होने का रास्ता साफ हो गया है और यह भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की नजर में भी वापस आ गया है. विराट अपने सभी मैच यहां खेल सकते हैं. विराट और स्टार भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत दोनों को टूर्नामेंट के संभावित खिलाड़ियों में शामिल किया गया है और वे पहले तीन मैचों के लिए उपलब्ध हो सकते हैं.

प्रसाद और KSCA के उपाध्यक्ष सुजीत सोमासुंदर ने इस सप्ताह की शुरुआत में बेलगावी में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार और अन्य सरकारी अधिकारियों से मुलाकात की. विराट और पंत की स्टार पावर को देखते हुए कुछ स्टैंड जनता के लिए खोलने और 2,000-3,000 प्रशंसकों को जगह देने की योजना बना रहा है.

शुक्रवार को राज्य कैबिनेट की बैठक के बाद उपमुख्यमंत्री शिवकुमार ने कहा, 'भविष्य में किसी भी घटना से बचने के लिए, हमने एहतियाती कदम उठाए हैं। हमने उसी के अनुसार अनुमति दी है. गृह मंत्री KSCA अध्यक्ष और पुलिस अधिकारियों के साथ चर्चा करेंगे'.

ये खबर भी पढ़ें : रोहित शर्मा और विराट कोहली के साथ गौतम गंभीर की नाइंसाफी! पूर्व क्रिकेटर ने उठाया बड़ा सवाल