ETV Bharat / sports

विनेश फोगाट सेमीफाइनल में हारी, एशियाई खेलों में जगह बनाने की उम्मीदें खत्म

विनेश फोगाट एशियाई खेलों के चयन ट्रायल के सेमीफाइनल में 4-6 से हार गईं.

विनेश फोगाट सेमीफाइनल में हारी
विनेश फोगाट सेमीफाइनल में हारी (IANS)
author img

By ETV Bharat Sports Team

Published : May 30, 2026 at 5:38 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

नयी दिल्ली: विनेश फोगाट एशियाई खेलों के चयन ट्रायल में महिलाओं के 53 किलोवर्ग के सेमीफाइनल में मीनाक्षी गोयत से 4-6 से हारकर बाहर हो गई. इस हार के साथ ही विनेश की वापसी की और जापान में इस साल के आखिर में होने वाले एशियाई खेलों में जगह बनाने की उम्मीदें भी खत्म हो गई.

इससे पहले विनेश ने अपने बरसों के अनुभव को झोंकते हुए मैट पर शानदार आगाज किया. पहले मुकाबले में विनेश ने ज्योति को 7-1 से हराकर दमदार वापसी की. लेकिन क्वाटरफाइनल में विनेश को निशु से कड़ी टक्कर मिली. जब विनेश ने 5-0 से पिछड़ने के बाद भी मुकाबला 7-6 से अपने नाम कर ली. लेकिन वो सेमीफानल ने में 4-6 से हार गईं.

बता दें कि इससे पहले शनिवार सुबह आधिकारिक वजन-माप के दौरान घटनाक्रम में नाटकीय मोड़ आया जब विनेश को सूचित किया गया कि उन्हें केवल 50 किलोग्राम वर्ग में प्रतिस्पर्धा करने की अनुमति दी जाएगी, क्योंकि उन्होंने पेरिस ओलंपिक सहित अपनी पिछली चार अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में इसी भार वर्ग में भाग लिया था.

विनेश ने इस निर्णय पर कड़ा विरोध जताया और आरोप लगाया कि उन्हें अपनी पसंद के भार वर्ग में उतरने से रोककर महासंघ उनके साथ भेदभाव कर रहा है. मौके पर मौजूद सूत्रों के अनुसार विवाद बढ़ने के बाद WFI अध्यक्ष संजय सिंह ने हस्तक्षेप किया और विनेश को 53 किलोग्राम वर्ग के ट्रायल में भी भाग लेने की अनुमति देने का फैसला किया.

विनेश हालांकि अपने करियर में 53 किलोग्राम सहित कई भार वर्गों में प्रतिस्पर्धा कर चुकी हैं और वह ट्रायल में इसी वर्ग में भाग लेना चाहती थी. ट्रायल के विजेता को इस वर्ष आयोजित होने वाले एशियाई खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा.