ETV Bharat / sports

वैभव सूर्यवंशी नहीं देंगे 10वीं की परीक्षा, जानें वजह

बिहार के वैभव सूर्यवंशी इसबार 10वीं की परीक्षा नहीं देंगे. ट्रेनिंग, कैंप व टूर्नामेंट की व्यस्तता के चलते उन्होंने यह निर्णय लिया है.

VAIBHAV SURYAVANSHI 10TH EXAM
पिता और कोच के साथ वैभव की तस्वीर (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : February 16, 2026 at 12:32 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

समस्तीपुर: विस्फोटक बल्लेबाज व युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी इस बार परीक्षा के पिच पर नहीं उतरेंगे. सीबीएसई 10वीं बोर्ड की परीक्षा में उनके शामिल नहीं होने की पुष्टि स्कूल प्रशासन ने की है. पहले कहा जा रहा था कि वैभव सूर्यवंशी अपनी 10वीं क्लास की परीक्षा देंगे, लेकिन अब, कहा जा रहा है कि वह अपनी ट्रेनिंग और मैच शेड्यूल के कारण परीक्षा नहीं देंगे.

पिता बोले- अभी क्रिकेट पर ध्यान : वैभव सूर्यवंशी के पिता संजीव सूर्यवंशी ने कहा कि है कि, ''अभी वैभव का पूरा ध्यान क्रिकेट पर है, वो ट्रेनिंग में व्यस्त हैं, 17 फरवरी से शुरू होने जा रही परीक्षा में शामिल नहीं होगा, अब अगले साल बोर्ड की परीक्षा देगा.''

17 फरवरी से होने थे एग्जाम: वैभव के एग्जाम 17 फरवरी से 11 मार्च तक होने थे. उन्हें एडमिट कार्ड और सेंटर की जानकारी मिल गई थी, लेकिन लेफ्ट-हैंडेड बैट्समैन ने अब एग्जाम छोड़ने का फैसला किया है.

VAIBHAV SURYAVANSHI 10TH EXAM
वैभव सूर्यवंशी नहीं देंगे मैट्रिक का एग्जाम (ETV Bharat)

वैभव को मिल गया था हॉल टिकट: वैभव को उसका हॉल टिकट मिल गया था. मोडेस्टी स्कूल के डायरेक्टर ने कहा कि वैभव ने अपना एग्जाम फॉर्म भर दिया था और उसे एडमिट कार्ड भी मिल गया था. उसका एग्जाम सेंटर पोद्दार इंटरनेशनल स्कूल में था. सीबीएसई बोर्ड की तरफ से जारी उनका एडमिट कार्ड भी सोशल मीडिया पर वायरल था.

"वैभव का परीक्षा फॉर्म भरा जा चुका था और एडमिट कार्ड भी जारी हो गया है. बोर्ड द्वारा परीक्षा केंद्र शहर के पोद्दार इंटरनेशनल स्कूल में निर्धारित किया गया था. वैभव के पिता संजीव सूर्यवंशी से बातचीत के बाद यह निर्णय सामने आया कि व्यस्त कार्यक्रम के कारण इस वर्ष वह परीक्षा में शामिल नहीं हो पाएंगे. फिलहाल वैभव पूरी तरह क्रिकेट पर फोकस कर रहे हैं और आने वाले टूर्नामेंटों की तैयारी में जुटे हैं."- ए. के. पिंटू, डायरेक्टर, मोडेस्टी स्कूल ताजपुर

अंडर-19 वर्ल्ड कप हीरो वैभव: युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी ने क्रिकेट की दुनिया में तहलका मचा रखा है. हाल ही में उन्होंने अंडर-19 वर्ल्ड कप में धुआंधार बल्लेबाजी की और भारत को ट्रॉफी जीतने में अहम रोल निभाया. वह आने वाले IPL में राजस्थान रॉयल्स के लिए भी खेलेंगे. उनसे पूरे देश और बिहार के साथ ही जिले के लोगों को भी काफी उम्मीदें हैं.

ये भी पढ़ें

वैभव सूर्यवंशी की ऐतिहासिक 175 रनों की पारी से बिहार में जश्न, दादा ने कहा- 'मार्च के बाद टूट जाएगा दरवाजा'

वैभव सूर्यवंशी ने U19 वर्ल्ड कप फाइनल में तोड़े तीन बड़े रिकॉर्ड, एक क्लिक में देखें सारे रिकॉर्ड

बिहार के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में तूफानी शतक, हर जगह जश्न

बिहार का 'वैभव', 15 चौके और 15 छक्कों के साथ बनाए 175 रन, पिता ने छोड़ दिया था अपना काम

अंडर 19 वर्ल्ड कप में वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड