वैभव सूर्यवंशी ने U19 वर्ल्ड कप फाइनल में तोड़े तीन बड़े रिकॉर्ड, एक क्लिक में देखें सारे रिकॉर्ड
Vaibhav Suryavanshi 175 Runs: वैभव सूर्यवंशी ने U19 वर्ल्ड कप के फाइनल में 80 गेंदों पर 175 रनों की शानदार पारी खेली.

Published : February 6, 2026 at 9:20 PM IST
Vaibhav Suryavanshi Records: अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारत ने इंग्लैंड को 100 रनों से मात देकर छठी बार खिताब अपने नाम कर लिया है. जिम्बाब्वे के हरारे क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस खिताबी मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने वैभव सूर्यवंशी के 175 रनों की पारी की बदौलत इंग्लैंड के सामने 411 रनों का विशाल लक्ष्य रखा और फिर विरोधी टीम को 40.2 ओवर में 311 रन पर समेटकर मैच अपने नाम कर लिया.
वैभव सूर्यवंशी ने 80 गेंदों में 175 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें 15 चौके और 15 छक्के शामिल थे. इस तूफानी पारी के दौरान, वैभव ने तीन बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए. वो अब अंडर 19 में सबसे तेज 150 रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए. इसके अलावा उन्होंने इस टूर्नामेंट की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के मारने का भी रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. तीसरा रिकॉर्ड ये कि वो अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाज भी बन गए.
A complete performance as India conquer the #U19WorldCup for a record 𝒔𝒊𝒙𝒕𝒉 time 🏆🇮🇳
— ICC (@ICC) February 6, 2026
📝: https://t.co/MNF3RNneSb pic.twitter.com/9q4dNI4ZYr
अंडर-19 में सबसे तेज 150 रन
भारतीय ओपनर वैभव ने 71 गेंदों में 150 रन बनाए और इसी मैदान पर चल रहे अंडर-19 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के बेन मेयस के स्कॉटलैंड के खिलाफ बनाए गए रिकॉर्ड को तोड़ दिया. इस सीजन की शुरुआत में, सूर्यवंशी ने विजय हजारे ट्रॉफी 2025/26 में सबसे तेज लिस्ट ए में 150 रन मात्र 59 गेंदों में बनाए थे.
U19 वर्ल्ड कप की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के
14 साल के इस खिलाड़ी ने अपनी पारी में 15 छक्के लगाए, जो अंडर-19 वर्ल्ड कप की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड है. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के माइकल हिल को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने 2008 के एडिशन में नामीबिया के खिलाफ 12 छक्के लगाए थे.
अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में सबसे तेज शतक
सूर्यवंशी ने अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में सबसे तेज शतक लगाने का भी रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है, यह कारनामा उन्होंने सिर्फ 55 गेंदों में किया. साथ ही, उन्होंने वर्ल्ड कप के इतिहास में दूसरा सबसे तेज शतक भी दर्ज किया.
1️⃣7️⃣5️⃣ off 8️⃣0️⃣ 🔥
— ICC (@ICC) February 6, 2026
Vaibhav Sooryavanshi put on a show at the #U19WorldCup Final 👏
Watch his record-breaking knock 👉 https://t.co/TJKMn5Ufbh pic.twitter.com/2RtcUrWstc
अंडर-19 वर्ल्ड कप में सबसे तेज शतक (गेंदों का सामना करके)
- 51 - विल मलाजजुक (AUS) बनाम जापान, विंडहोक, 2026
- 55 - वैभव सूर्यवंशी (IND) बनाम इंग्लैंड, हरारे, 2026
- 63 - कासिम अकरम (PAK) बनाम श्रीलंका, नॉर्थ साउंड, 2022
- 65 - बेन मेयस (इंग्लैंड) बनाम स्कॉटलैंड, हरारे, 2026
- 69 - राज बावा (IND) बनाम युगांडा, तरौबा, 2022
अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक
- 175 - वैभव सूर्यवंशी (IND) बनाम इंग्लैंड, हरारे, 2026
- 115 - कालेब फाल्कनर (ENG) बनाम भारत, हरारे, 2026
- 111 - उन्मुक्त चंद (IND) बनाम ऑस्ट्रेलिया, टाउन्सविले, 2012
- 108 - ब्रेट विलियम्स (AUS) बनाम पाकिस्तान, एडिलेड, 1988
- 107 - स्टीफन पीटर्स (ENG) बनाम न्यूजीलैंड, जोहान्सबर्ग, 1998
- 101 - मनजोत कालरा (IND) बनाम ऑस्ट्रेलिया, माउंट माउंगानुई, 2018
- 100 - जेराड बर्क (AUS) बनाम दक्षिण अफ्रीका, लिंकन, 200

