ETV Bharat / sports

दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी की कप्तानी, पहला DRS लेकर सबको चौंकाया

ईशान किशन के चोटिल होने की वजह से वैभव सूर्यवंशी को दलीप ट्रॉफी में कप्तानी करने का मौका मिला.

दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी की कप्तानी, पहला DRS लेकर सबको चौंकाया
दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी की कप्तानी, पहला DRS लेकर सबको चौंकाया (IANS)
author img

By ETV Bharat Sports Team

Published : August 30, 2026 at 4:18 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

Vaibhav Sooryavanshi Captain: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को दलीप ट्रॉफी में पहली बार कप्तानी करने का मौका मिला. दरअसल ईस्ट जोन टीम के मौजूदा उप-कप्तान सूर्यवंशी ने सेमीफाइनल मैच के पहले दिन कप्तानी की जिम्मेदारी तब संभाली, जब नियमित कप्तान ईशान किशन मैदान से बाहर चले गए. सेंट्रल जोन की बल्लेबाजी के दौरान विकेटकीपिंग करते हुए किशन के दाहिने अंगूठे में चोट लग गई थी.

वैभव DRS लेकर सबको चौंकाया
ईस्ट जोन के कप्तान की जगह विकेट के पीछे कुमार कुशाग्रा आए. जबकि सूर्यवंशी ने कुछ समय के लिए जोनल टीम के स्टैंड-इन कप्तान की भूमिका निभाई. इससे पहले मैच में अपनी गेंद से कमाल दिखाने के बाद वैभव ने इस मैच में अपनी कप्तान का भी जौहर दिखाया. इस दौरान उन्होंने DRS का अपना पहला फैसला भी सही लिया.

ईशान किशन के चोटिल होने की वजह से वैभव को कप्तानी करने का मौका मिला
ईशान किशन के चोटिल होने की वजह से वैभव को कप्तानी करने का मौका मिला (IANS)

दरअसल 40वें ओवर में, तेज गेंदबाज मुकेश कुमार के कहने पर सूर्यवंशी ने 'कॉट-बिहाइंड' अपील को चुनौती देने के लिए रिव्यू लिया, जिसे पहले अंपायर ने ठुकरा दिया गया था. स्लिप में फील्डिंग करते हुए, सूर्यवंशी को भी यकीन था कि सेंट्रल जोन के बल्लेबाज आर्यन जुयाल के बैट से बॉल लगकर विकेट के पीछे गई है. जब ऑन-फील्ड अंपायर आउट नहीं दिया तो वैभव ने रिव्यू की मांग की.

इसके बाद जब थर्ड अंपायर ने चेक किया तो रीप्ले में अल्ट्रा-एज पर साफ हलचल दिखी, जिससे पता चला कि गेंद बल्ले से छूकर गुजरी थी, यानी एज लगा था. ऑन-फील्ड अंपायर को अपना फैसला बदलना पड़ा. इस फैसले से ईस्ट जोन के स्टैंड-इन कप्तान और मुकेश की खुशी का ठिकाना नहीं रहा.

वैभव ने लगभग 20 ओवर तक टीम की कप्तानी की. क्योंकि किशन मैदान पर वापस आ गए थे, हालांकि, वापस आने के बाद उन्होंने विकेटकीपिंग नहीं की.

दलीप ट्रॉफी का सेमीफाइनल
ईस्ट जोन बनाम सेंट्रल जोन सेमीफाइनल की बात करें तो, टॉस जीतने के बाद ईस्ट जोन ने रजत पाटीदार की कप्तानी वाली सेंट्रल जोन टीम को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया. पाटीदार की टीम में सारांश जैन की वापसी हुई. इस ऑफ-स्पिन ऑलराउंडर ने इस महीने की शुरुआत में श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो टेस्ट में भारत के लिए डेब्यू किया था.

खबर लिखे जाने तक सेंट्रल जोन ने 8 विकेट पर 213 रन बना लिए हैं. जिसमें रिंकू सिंह ने सबसे ज्यादा 60 रनों का योगदान दिया. जबकि कप्तान रजत पाटीदार 12 रन बनाकर आउट हुए. वहीं ईस्ट जोन की तरफ से मोहम्मद शमी ने एक विकेट हासिल किया, जबकि मुकेश कुमार को 3 और अभिजीत व कुरैशी को 2-2 विकेट मिले.

ये भी पढ़ें

'ईशान भैया को लगा कि वह...' दलीप ट्रॉफी में दो विकेट लेने पर वैभव सूर्यवंशी बोली बड़ी बात

वैभव सूर्यवंशी ने गेंद से किया कमाल, 4 गेंद में झटके 2 विकेट, देखें वीडियो

'वह अभी सिर्फ 15 साल का है...', वैभव सूर्यवंशी पर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान