29 गेंद, 97 रन, 12 छक्के: एलिमिनेटर मैच में वैभव सूर्यवंशी का आया तूफान, टूटे कई सारे पूराने रिकॉर्ड
IPL 2026 के एलिमिनेटर मैच में वैभव सूर्यवंशी ने हैदराबाद के खिलाफ 97 रनों की पारी खेलकर क्रिस गेल समेत कई रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए.

Published : May 27, 2026 at 11:25 PM IST
Vaibhav Sooryavanshi Records: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के एलिमिनेटर मैच में वैभव सूर्यवंशी ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 29 गेंद में 97 रन बनाकर कई रिकॉर्ड तोड़ दिए. 15 साल के राजस्थान रॉयल्स के इस ओपनर ने अपनी पारी के दौरान 5 चौके और 12 छक्के जड़े. जिसकी वजह से राजस्थान न्यू चंदीगढ़ में 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 243 रनों का विशाल स्कोर खड़ा करने में सफल रहा.
अपनी इस रिकॉर्ड पारी के साथ वैभव ने दुनिया के सबसे खतरनाक बल्लेबाज क्रिस गेल समेत कई रिकॉर्ड तोड़ दिए. आइए उन रिकॉर्ड्स पर एक नजर डालते हैं.
क्रिस गेल का टूटा रिकॉर्ड
आईपीएल 2026 में वैभव अब तक 65 छक्के जड़ चुके हैं, जिसके साथ वो टूर्नामेंट के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. इससे पहले ये रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के क्रिस गेल के नाम था, जिन्होंने 2012 में आरसीबी के लिए खेलते हुए एक सीजन में 59 छक्के लगाए थे.
एक IPL सीजन में सबसे ज्यादा छक्के
- 65 - वैभव सूर्यवंशी (2026)
- 59 - क्रिस गेल (2012)
- 52 - आंद्रे रसेल (2019)
- 51 - क्रिस गेल (2013)
- 45 - जोस बटलर (2022)
बतौर अनकैप्ड सबसे ज्यादा रन
वैभव इस सीजन में अब तक 680 रन बना चुके हैं, जो की एक आईपीएल सीजन में किसी भी अनकैप्ड द्वारा सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड है. इससे पहले ये रिकॉर्ड राजस्थान के ही सशस्वी जायसवाल के नाम था. जिन्होने 2023 में कुल 625 रन बनाए थे.
IPL सीजन बतौर अनकैप्ड सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
- 680 - वैभव सूर्यवंशी (RR, 2026)*
- 625 - यशस्वी जायसवाल (RR, 2023)
- 616 - शॉन मार्श (PBKS, 2008)
- 573 - रियान पराग (RR, 2024)
- 549 - प्रभसिमरन सिंह (PBKS, 2025)
एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के
वैभव सूर्यवंशी ने अपनी 97 रनों की पारी में 12 छक्के लगाए. जो कि आईपीएल के प्लेऑफ में एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का नया रिकॉर्ड है. इससे पहले प्लेऑफ में एक पारी के दौरान 10 छक्के लगाने का था. जो शुभमन गिल ने मुंबई के खिलाफ 2023 में किया था.
IPL प्लेऑफ की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के
- 12 - वैभव सूर्यवंशी बनाम हैदराबाद, जयपुर, 2026
- 10 - शुभमन गिल बनाम मुंबई, अहमदाबाद, 2023
- 9 - रजत पाटीदार बनाम गुजरात, धर्मशाला, 2026
प्लेऑफ में सबसे तेज फिफ्टी
इस मैच में वैभव सूर्यवंशी ने 16 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. जो कि आईपीएल प्लेऑफ में संयुक्त रूप से सबसे तेज फिफ्टी बन गई. इससे पहले ये रिकॉर्ड सुरेश रैना के नाम था जिन्होंने 2014 में पंजाब के खिलाफ 16 गेंद में फिफ्टी जड़ी थी.
IPL प्लेऑफ में सबसे तेज फिफ्टी (गेंदों के हिसाब से)
- 16 - सुरेश रैना बनाम PBKS, वानखेड़े, 2014
- 16 - वैभव सूर्यवंशी बनाम SRH, मुल्लांपुर, 2026
- 17 - एडन गिलक्रिस्ट बनाम DC, सेंचुरियन, 2009
- 20 - एमएस धोनी बनाम एमआई, बेंगलुरु, 2012
इसके अलावा भी वैभव ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं.
IPL की एक पारी में 10+ छक्के सबसे ज्यादा बार लगाने वाले खिलाड़ी
- 4 - क्रिस गेल
- 4 - वैभव सूर्यवंशी*
- 2 - अभिषेक शर्मा
- 2 - फिन एलन
IPL सीजन में पावरप्ले (1-6 ओवर) में सबसे ज्यादा रन
- 490 - वैभव सूर्यवंशी (2026)*
- 467 - डेविड वॉर्नर (2016)
- 402 - ट्रैविस हेड (2024)
- 402 - साई सुदर्शन (2025)
- 382 - एडम गिलक्रिस्ट (2009)
IPL की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के (भारतीय)
- 12 - वैभव सूर्यवंशी (RR) बनाम SRH, 2026
- 12 - वैभव सूर्यवंशी (RR) बनाम SRH, 2026 ELM
- 11 - मुरली विजय (CSK) बनाम RR, 2010
- 11 - वैभव सूर्यवंशी (RR) बनाम GT, 2025

