ETV Bharat / sports

नूंह की सगी बहनों ने छोटी सी उम्र में मनवाया टैलेंट का लोहा, कानपुर में गोल्ड मेडल जीता, एशियाई चैंपियनशिप के लिए हुआ सिलेक्शन

नूंह की दो सगी बहनों जिया और जोया खान ने कानपुर में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के नानचाकू प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता है.

Two sisters from Nuh Zia Khan and Zoya Khan won the gold medal in the national level nunchaku competition held in Kanpur
नूंह की सगी बहनों ने छोटी सी उम्र में मनवाया टैलेंट का लोहा (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : February 10, 2026 at 10:36 PM IST

|

Updated : February 10, 2026 at 10:43 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

नूंह : हरियाणा के नूंह की दो छोटी बहनों ने नानचाकू खेल में शानदार प्रदर्शन कर सबका दिल जीत लिया है. 11 वर्षीय जिया खान और 6 वर्षीय जोया खान जमील खान की पुत्रियां हैं. उन्होंने कानपुर में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर देशभर के बच्चों के बीच अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया. इस सफलता के साथ दोनों बहनों का एशियाई चैंपियनशिप के लिए चयन हो गया है, जो मेवात क्षेत्र के लिए गर्व की बात है.

सगी बहनों ने जीता गोल्ड मेडल : कानपुर में आयोजित ऑल इंडिया नानचाकू प्रतियोगिता में देशभर से करीब 2000 - 2500 बच्चे हिस्सा ले रहे थे. इस कड़ी स्पर्धा में जिया और जोया खान ने शानदार प्रदर्शन किया. दोनों बहनों ने पहले जिला स्तर पर प्रथम स्थान, फिर राज्य स्तर पर प्रथम स्थान हासिल किया और अब राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मेडल जीतकर एशियाई स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने का मौका हासिल किया है. इन बहनों का सफर यहीं नहीं रुकता. दोनों अब तक 2 दर्जन से अधिक मेडल जीत चुकी हैं. वे जूडो-कराटे, पेंचिक सिलात के अलावा नानचाकू में भी माहिर हैं. परिवार के बेटे आवेश खान ने भी इसी खेल में राज्य स्तर पर गोल्ड मेडल जीता है. पूरा परिवार खेलों में सक्रिय है और बच्चों की प्रतिभा को निखारने में जुटा हुआ है.

नूंह की सगी बहनों ने छोटी सी उम्र में मनवाया टैलेंट का लोहा (Etv Bharat)

"अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रौशन करें": पिता जमील खान ने बताया कि उनकी बेटियां गुरुग्राम के गैरतपुरबास गांव में रहती हैं और पढ़ाई के साथ - साथ नियमित ट्रेनिंग लेती हैं. वे रोजाना बच्चों को ट्रेनिंग सेंटर ले जाते हैं और उनका पूरा सहयोग करते हैं. जमील खान ने कहा कि मुझे अपने बच्चों पर पूरा विश्वास है. हरियाणा सरकार और प्रशासन का भी खेलों में अच्छा समर्थन मिलता है. हमारी तमन्ना है कि बेटियां अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करें और मेडल जीतकर लौटें. स्थानीय लोग भी इनकी सफलता से बेहद खुश और गौरवान्वित हैं. परिवार ने सभी अभिभावकों को संदेश देते हुए कहा कि अपने बच्चों की रुचि और प्रतिभा को पहचानें, उनका समर्थन करें और उन्हें आगे बढ़ने का मौका दें.

Last Updated : February 10, 2026 at 10:43 PM IST