तिलक वर्मा की इमरजेंसी सर्जरी, न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से होंगे बाहर
Tilak Varma surgery: तिलक वर्मा की टेस्टिकुलर टॉर्शन की सर्जरी हुई है, जिससे उनके टी20 वर्ल्ड कप खेलने पर सवालिया निशान लग गया है.

Published : January 8, 2026 at 12:04 PM IST
|Updated : January 8, 2026 at 12:41 PM IST
हैदराबाद: भारत और श्रीलंका में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप से ठीक एक महीना पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है. टीम के स्टार मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज तिलक वर्मा की बुधवार 7 दिसंबर को राजकोट में इमरजेंसी सर्जरी हुई है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार तिलक के पेट के निचले हिस्से की सर्जरी हुई है, जिससे वह अगले कुछ हफ्तों के लिए टीम से बाहर हो सकते हैं.
न्यूज एजेंसी आईएएनएस की रिपोर्ट के अनुसार 23 साल के तिलक वर्मा को बुधवार सुबह राजकोट में नाश्ते के बाद पेट में तेज दर्द हुआ. इसके बाद वर्मा को हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां स्कैन में टेस्टिकुलर टॉर्शन का पता चला, और डॉक्टरों ने तुरंत सर्जरी की सलाह दी. इसके बाद तिलक की सफल सर्जरी हुई और अब वह ठीक हैं. अगर सब ठीक रहा, तो उन्हें कल डिस्चार्ज किया जा सकता है.
🚨 Tilak Varma Injured
— TEJASH 🚩 (@LoyleRohitFan) January 8, 2026
- Tilak suffered an abdomen injury during Vijay Hazare Trophy game
- He will undergo surgery
- He is ruled out for one month
- He will miss the T20i series against New Zealand
Hope he will recover before the T20 World Cup 🥹❤️
pic.twitter.com/SlAr590Cmr
भारतीय टीम के लिए ये एक बड़ा झटका
बता दें कि भारतीय टीम के लिए ये एक बड़ा झटका है. क्योंकि इसी महीने 21 जनवरी से न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है, ये भारत की टी20 वर्ल्ड कप से पहले आखिरी सीरीज होगी. अब तिलक का इस सीरीज से बाहर होना लगभग तय है और अगले महीने होने वाले T20 वर्ल्ड कप में उनके खेलने की स्थिति के बारे में बीसीसीआई अगले 1-2 दिनों में कोई अपडेट दे सकता है. रिपोर्ट में एक मेडिसिन स्पेशलिस्ट ने बताया कि इस तरह की इमरजेंसी सर्जरी से एथलीट को ठीक होने में ज्यादा से ज्यादा एक महीना लगता है.
Tilak Varma has just undergone a ‘Testicular Torsion’ surgery. Recovery may be 2-4 weeks - and the T20 World Cup starts in 4 weeks.
— Praveen Kumar (@RigidDemocracy) January 8, 2026
Testicular torsion is a medical emergency where the spermatic cord twists, cutting off blood supply to the testicle, causing sudden, severe pain,… pic.twitter.com/dzqeR0GmXI
BCCI ने अभी तक न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज में वर्मा की जगह किसी और को नहीं चुना है, जो 21 जनवरी से नागपुर में शुरू होगी. ऐसा माना जा रहा है कि वर्मा की गैरमौजूदगी से श्रेयस अय्यर जैसे किसी खिलाड़ी के लिए न्यूजीलैंड के खिलाफ T20 में खेलने का रास्ता खुल सकता है.
तिलक वर्मा का टी20 में प्रदर्शन
तिलक वर्मा भारत के T20 सेटअप में एक अहम खिलाड़ी रहे हैं, उन्होंने 37 पारियों में 49.29 के औसत और 144.09 के स्ट्राइक रेट से 1,183 रन बनाए हैं. उन्होंने इस फॉर्मेट में दो शतक और छह अर्धशतक भी बनाए हैं. उनकी गैरमौजूदगी में भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी कर सकते हैं.

