TG20: हैदराबाद ई-चैंपियंस की लगातार सातवीं जीत, अनुराग नलगोंडा नाइट्स को 5 विकेट से हराया
TG20 लीग में हैदराबाद ई-चैंपियंस ने अनुराग नलगोंडा नाइट्स को हराकर लगातार सातवीं जीत हासिल की.

Published : July 6, 2026 at 8:01 PM IST
|Updated : July 6, 2026 at 10:56 PM IST
हैदराबाद : TG20 लीग में हैदराबाद ई-चैंपियंस ने अनुराग नलगोंडा नाइट्स को पांच विकेट से हराकर लगातार सातवीं जीत हासिल की. अनुराग नलगोंडा नाइट्स के 187 रन के लक्ष्य को हैदराबाद ई चैंपियंस ने 19.1 ओवर में 5 विकेट खोकर 189 रन बनाकर मैच जीत लिया. टीम के लिए अजय देव गौड़ ने नाबाद नाबाद 34 और वैष्णव रेड्डी ने नाबाद 41 रन की शानदार पारी खेली.
राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में हैदराबाद ई-चैंपियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. वहीं पहले बल्लेबाजी करने उतरी अनुराग नलगोंडा नाइट्स के 187 रन ही बना सकी.
Hyderabad E Champions have pulled out a rabbit from the hat! 😱
— tg20official (@tg20official) July 6, 2026
In a game that looked done and dusted, Vaishnav Reddy came out & went ballistic to have the Champions win a stunning battle and head into the playoffs maintaning their undefeated streak! 🔥#ANKvHEC… pic.twitter.com/XjqCPIJko8
हैदराबाद ई चैंपियंस की तरफ से कप्तान अभिरथ रेड्डी ने 39 रन बनाकर आउट हुए. वहीं साई विकास रेड्डी 13 रन बनाकर बोल्ड हो गए. गडुगु गणेश छक्का लगाने के चक्कर में बाउंड्री पर कैच किए जाने से 12 रन ही बना सके. नए बल्लेबाज के रूप में आए प्रणव वर्मा भी बहुत देर तक क्रीज पर नहीं टिक सके और महज 3 बनाकर विकेटकीपर को आसान कैच थमा बैठे.
Stuff of dreams! 😍
— tg20official (@tg20official) July 6, 2026
Every batter dreams of such situations and knocks that win their side a game.
A Vaishnav Reddy has just done so emphatically! 👏🫡#ANKvHEC #SreenidhiUniversityTG20 #ManaCricketShuru pic.twitter.com/kquiEx6zwP
अनुराग नलगोंडा नाइट्स की तरफ से गौरव रेड्डी 25 रन,पटकुरी नीतीश रेड्डी 8 रन व जश्वथ मोटे 36 रन और कप्तान राहुल बुद्धि 11 रन बनाकर आउट हुए. इनके अलावा दिवेश सिंह ज्यादा देर तक पिच पर नहीं टिक सके और सिर्फ 7 रन बनाकर पवेलियन लौट गए.
इससे पहले के मैच में हैदराबाद ई-चैंपियंस ने करीमनगर डायमंड्स को सात विकेट से हराकर लगातार छठवीं जीत दर्ज की थी. करीमनगर डायमंड्स के 187 रन के जवाब में हैदराबाद ई-चैंपियंस ने अच्छी शुरूआत की थी.
We got Hyderabad E Champions' 7️⃣-0️⃣ winning streak before GTA VI 🤭#ANKvHEC #SreenidhiUniversityTG20 #ManaCricketShuru pic.twitter.com/GsccP768Q6
— tg20official (@tg20official) July 6, 2026
टीम के लिए वैष्णव रेड्डी ने 42 गेंद में नाबाद 65 रन और प्रणव वर्मा ने 21 गेंद पर 38 रन की बेहतरीन नाबाद पारी खेली. जबकि कप्तान अभिरथ रेड्डी ने 16 गेंद पर 26 रन की पारी खेली. वहीं साई विकास रेड्डी 36 रन, और गडुगु गणेश ने 21 रन का योगदान दिया था.
हैदराबाद ई चैंपियंस की तरफ से शनमुख अश्विन चार विकेट झटके, वहीं अजय देव गौड़ व प्रणव वर्मा को दो-दो विकेट तथा अखिल राठौड़ ने एक विकेट लिया.
हैदराबाद ई चैंपियंस (प्लेइंग इलेवन) - अभिरथ रेड्डी (कप्तान), साई विकास रेड्डी, वैष्णव रेड्डी ए (विकेट कीपर), गडुगु गणेश, अन्वित रेड्डी, प्रणव वर्मा, पी अरविंद, अजय देव गौड़, देव मेहता, अखिल राठौड़, शनमुख अश्विन
अनुराग नलगोंडा नाइट्स (प्लेइंग इलेवन) - जश्वथ मोटे, गौरव रेड्डी, पटकुरी नीतीश रेड्डी, राहुल बुद्धि (कप्तान), अनिकेथ रेड्डी, हर्षवर्धन सिंह (विकेट कीपर), अरफाज अहमद मोहम्मद, दिवेश सिंह, एलगनी वरुण गौड़, इल्यान सथानी, सरनू निशांत.
ये भी पढ़ें- TG20: हैदराबाद ई-चैंपियंस की लगातार छठवीं जीत, करीमनगर डायमंड्स को सात विकेट से हराया

