ETV Bharat / sports

टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का कमाल, पाकिस्तान-इंग्लैंड के रिकॉर्ड की बराबरी कर मचाया धमाल

Team India in T20 world cup: टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप में छठी बार सेमीफाइनल में पहुंचकर बड़ी उपलब्धि हासिल की है.

टीम इंडिया
टीम इंडिया (IANS)
author img

By ETV Bharat Sports Team

Published : March 2, 2026 at 3:06 PM IST

|

Updated : March 2, 2026 at 3:13 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

Team India in T20 world cup: कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में वेस्टइंडीज पर रोमांचक जीत के साथ, भारत ने न केवल सेमीफाइनल में प्रवेश किया, बल्कि पाकिस्तान और इंग्लैंड के प्रतिष्ठित रिकॉर्ड की भी बराबरी की.

टीम इंडिया अब पुरुषों के टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में छह बार सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीम बन गई है. इससे पहले भारतीय टीम ने 2007, 2014, 2016, 2022 और 2024 में फाइनल चार में पहुंचने का कारनामा किया था.

अब 2026 में सेमीफाइनल में पहुंचकर भारत ने इस प्रतिष्ठित लिस्ट में पाकिस्तान और इंग्लैंड की बराबरी कर ली है. इंग्लैंड और पाकिस्तान भी छह-छह बार टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंच चुके हैं. जिसमें भारत और इंग्लैंड ने दो-दो बार ट्रॉफी उठाने का मौका मिला जबकि पाकिस्तान को एक बार ऐसा करने का मौका मिला.

सबसे ज्यादा बार सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीमें
पाकिस्तान - 6 बार (2007, 2009, 2010, 2012, 2021, 2022)
भारत - 6 बार (2007, 2014, 2016, 2022, 2024, 2026)
इंग्लैंड - 6 बार (2010, 2016, 2021, 2022, 2024, 2026)

इस दौरान ने 2007 और 2024 में ट्रॉफी उठाने में सफल हुआ जबकि इंग्लैंड ने 2022 और 2010 में ट्रॉफी जीती थी वहीं पाकिस्तान ने केवल एक बार 2009 में टी20 वर्ल्ड जीता था.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की ऐतिहासिक जीत
मैच की बात करें तो वेस्टइंडीज ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 195 रन का बड़ा स्कोर बनाया. रोस्टन चेज और जेसन होल्डर ने दमदार पारी खेली. चेज ने 40 रन बनाए, जबकि होल्डर ने नाबाद 37 रन बनाए. जवाब में भारत ने ओपनर संजू सैमसन के 50 गेंदों में 12 चौकों और चार छक्कों की मदद से नाबाद 97 रन के दम पर 19.2 ओवर में 5 विकेट पर 196 रन बनाकर मैच जीत लिया.

टी20 वर्ल्ड कप में सबसे बड़ा सफल चेज
भारत ने 19.2 ओवर में पांच विकेट खोकर टारगेट चेज कर लिया. इस तरह टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास का सबसे सफल रन चेज किया. इससे पहले भारत का सबसे बड़ा चेज 2014 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 173 रन का था. इसके अलावा, 196 रन का यह टारगेट टूर्नामेंट के इतिहास का तीसरा सबसे सफल रन चेज भी है.

ये भी पढ़ें

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के चार सेमीफाइनलिस्ट, जानें कब और कहां होंगे महामुकाबले?

IND vs WI: रोहित-विराट से सीखा, संजू सैमसन ने मैच जिताऊ पारी के बाद बोली दिल की बात

Last Updated : March 2, 2026 at 3:13 PM IST