ETV Bharat / sports

दो श्रीलंकाई खिलाड़ी पाकिस्तान से लौटे स्वदेश, ट्राई सीरीज से पहले श्रीलंका बोर्ड ने की पुष्टि

PAK SL ZIM T20 tri series: पाकिस्तान, श्रीलंका और जिम्बाब्वे के बीच आज से ट्राई सीरीज शुरू होने वाली है.

दो श्रीलंकाई खिलाड़ी पाकिस्तान से लौटे स्वदेश
दो श्रीलंकाई खिलाड़ी पाकिस्तान से लौटे स्वदेश (AP PHOTO)
author img

By ETV Bharat Sports Team

Published : November 18, 2025 at 11:50 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

हैदराबाद: श्रीलंका के कप्तान चरित असलांका और तेज गेंदबाज असिथा फर्नांडो पाकिस्तान दौरे के बीच में और टी20 त्रिकोणीय श्रृंखला से पहले स्वदेश लौट गए. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने इसकी पुष्टि भी कर दी है, साथ में ये भी कहा है कि दोनों खिलाड़ी बीमारी के कारण दौरे से वापस लौट रहे हैं.

खिलाड़ियों का यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब इस्लामाबाद में हाल ही में हुए बम विस्फोट के बाद टीम की सुरक्षा बढ़ा दी गई है, जिससे खिलाड़ियों में चिंता पैदा हो गई थी. कुछ खिलाड़ियों ने सीरीज छोड़ने का भी मन बना लिया था. लेकिन श्रीलंका बोर्ड ने खिलाड़ियों के वापस आने से रोक दिया.

इसके अलावा उनके बोर्ड ने दौरा छोड़ने वाले खिलाड़ियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की सख्त चेतावनी जारी की थी. बोर्ड ने अपने बयान में यह भी स्पष्ट किया कि टीम सुरक्षित माहौल में है और श्रृंखला योजना के अनुसार आगे बढ़ेगी.

श्रीलंका बोर्ड ने क्या कहा?
इस संदर्भ में, श्रीलंका बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि दोनों खिलाड़ियों को केवल चिकित्सा आधार पर रिलीज किया जा रहा है, न कि सुरक्षा कारणों से. बोर्ड ने इस बात पर भी जोर दिया कि यह फैसला इसलिए लिया गया है क्योंकि दोनों खिलाड़ियों को उचित चिकित्सा और आराम मिल सके, ताकि वो भविष्य के मैचों से पहले ठीक होने के लिए पर्याप्त समय मिल जाए.

दासुन शनाका टीम की कमान संभालेंगे
बता दें कि असालांका की अनुपस्थिति में दासुन शनाका टीम की कमान संभालेंगे और उनकी जगह पवन रथनायके को टीम में शामिल किया गया है. टी20 ट्राई सीरीज 18 से 29 नवंबर 2025 तक रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेली जाएगी. जिसका पहला मैच आज पाकिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच होगा.

ट्राई सीरीज के लिए श्रीलंका का स्क्वाड
दासुन शनाका (कप्तान) पथुम निसांका, कुसल मेंडिस, कुसल परेरा, कामिल मिशारा, कामिंडु मेंडिस, भानुका राजपक्षे, जेनिथ लियानागे, वानिंदु हसरंगा, महेश थीक्षाना, दुशान हेमंथा, दुष्मंथा चमीरा, नुवान तुषारा, ईशान मलिंगा.

ये भी पढ़ें

फ्री में देख सकेंगे PAK vs ZIM टी20 मैच, जानें कब और कहां होगी भारत में लाइव स्ट्रीमिंग ?