ENG vs NZ: इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच अहम मुकाबला आज, जानें डिटेल्स
कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में शाम 7 बजे सुपर 8 का यह मुकाबला शुरू होगा.

Published : February 27, 2026 at 11:52 AM IST
हैदराबाद: टी20 वर्ल्ड कप 2026 अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है और अब टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए लड़ रही हैं. साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड पहले ही सुपर 8 स्टेज से सेमीफाइनल में पहुंच चुके हैं, लेकिन दो जगहें अभी और खाली हैं. इसके लिए टीमें आखिरी चार में जगह बनाने के लिए लड़ रही हैं. इस निर्णायक स्थान पर काबिज होने के लिए आज शुक्रवार को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में इंग्लैंड का सामना न्यूज़ीलैंड से होने जा रहा है.
बता दें, इंग्लैंड इस मैच में पाकिस्तान पर रोमांचक जीत दर्ज करने के बाद उतर रहा है. इस मैच में हैरी ब्रूक ने शानदार पारी खेली थी. वहीं, दूसरी ओर न्यूजीलैंड ने श्रीलंका पर शानदार जीत के साथ अपनी नॉकआउट की उम्मीदों को जिंदा रखा है. यह मैच पाकिस्तान के लिए भी बेहद जरूरी है, क्योंकि उसे आखिरी चार में तभी जगह मिल सकती है, जब इंग्लैंड न्यूजीलैंड को हराए. सेमीफाइनल में जाने वाली दूसरी टीम तय करने के लिए नेट रन रेट अहम फैक्टर होगा.
A blockbuster clash awaits! 🔥
— Star Sports (@StarSportsIndia) February 27, 2026
Will New Zealand win & book their place in the semi-finals? Or will England continue their dominant run in the Super 8? 👇✍️
ICC Men’s #T20WorldCup 👉 #ENGvNZ | Super 8 | FRI, 27 Feb | 6 PM pic.twitter.com/L2vRIF9yeX
इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड टी20 विश्व कप 2026 मौसम पूर्वानुमान
कोलंबों के मौसम की बात करें तो AccuWeather की हर घंटे की मौसम रिपोर्ट के मुताबिक, बारिश किसी भी प्रकार का खलल पैदा नहीं करेगी. तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहेगा, जबकि नमी 79 फीसदी के आस-पास रहने का अनुमान है. आद्रता की वजह से ओस दूसरी इनिंग्स पर असर डाल सकती है.
इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड टी20 वर्ल्ड कप 2026 पिच रिपोर्ट
पिच की बात करें तो यह आमतौर पर धीमी रहती है और स्पिनरों को खासा मदद करती है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक कम स्कोर वाला मैच हो सकता है. इस जगह पर खेले गए 51 टी20 इंटरनेशनल मैचों में पहली पारी का औसत स्कोर 152 ही रहा है. वहीं, 22 मौकों पर, इस जगह पर 150 से कम के स्कोर बने हैं.
इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड टी20 वर्ल्ड कप 2026 लाइव स्ट्रीमिंग की जानकारी
सुपर 8 मैच में न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का यह मैच जियो हॉट स्टार (Jio Hotstar) ऐप पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा. इसके साथ ही, इसे स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर भी देखा जा सकता है. मैच शाम करीब 7 बजे शुरू होगा. वहीं, टॉस शाम 6:30 बजे होगा.
इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
दोनों टीमों के रिकॉर्ड की बात करें तो दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ 27 मैच खेले हैं, जिसमें इंग्लैंड 16 बार जीता है, जबकि 10 मैच न्यूजीलैंड ने जीते हैं. टी20 वर्ल्ड कप में, दोनों टीमों ने सात मैच खेले हैं, जिसमें इंग्लैंड ने चार और विरोधी टीम ने तीन मैच जीते हैं.
पढ़ें: IND vs ZIM: भारत ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से हराया, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार
टी20 वर्ल्ड कप: साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को दी मात, भारत के लिए सेमीफाइनल का रास्ता हुआ आसान
ENG vs PAK: ब्रूक के शतक की बदौलत इंग्लैंड पहुंचा सेमीफाइनल में, पाकिस्तान को 2 विकेट से दी मात

